'एक परिवार' की राजनीति की भेंट चढ़ी भारत-कनाडा की दोस्ती, दुश्मन बनकर जानें कैसे होगा सिर्फ नुकसान?
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप को लेकर भारत और कनाडा के संबंधों में भारी तनाव पैदा हो गया है। भारत ने कनाडा को आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बताया है। पाकिस्तान के बाद कनाडा एकमात्र ऐसा देश है जिसके लिए भारत ने इस शब्द का प्रयोग किया है।
इस बीच भारत ने कनाडा स्थित अपने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों के 'सुरक्षा खतरों' को लेकर कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दिया है। कनाडा और भारत के बीच इस विवाद की जड़ खालिस्तानी आतंकी हैं।

कनाडा की ट्रूडो सरकार खालिस्तानी आतंकवाद को लगातार सरकारी संरक्षण प्रदान कर रही है और अलगाववाद को हवा दे रही है। फिलहाल भारत और कनाडा के बीच हुए विवाद को लेकर यह देखना जरूरी है कि अगर भारत और कनाडा में संबंध और खराब हुए तो किसे कितना नुकसान होगा।
1. भारत में कुल FDI में कनाडा का हिस्सा 0.56 फीसदी
अप्रैल 2000 से जून 2023 के बीच भारत में कुल FDI फ्लो 645,386.0884 मिलियन डॉलर था, जिसमें से 0.5644 प्रतिशत (3,642.5243 मिलियन डॉलर) कनाडा से आया था।
श्रोत- उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT)
2. कनाडा 5.26 फीसदी प्रवासी भारतीयों का घर है
भारतीय विदेश मंत्रालयों के रिकॉर्ड के मुताबिक 3,21,00,340 प्रवासी भारतीयों में से 5.26 फीसदी (16,89,055) कनाडा में हैं। इनमें 1,78,410 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 15,10,645 भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) शामिल हैं।
3. विदेश में पढ़ने वाला हर 7वां भारतीय छात्र कनाडा में है
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक विदेश में पढ़ने वाला हर सातवां भारतीय कनाडा में है। अनुमान के मुताबिक 2022 में विदेश में रहने वाले 13,24,954 भारतीय छात्रों में से 13.83 फीसदी छात्र यानी कि 1,83,310 छात्र कनाडा में थे।
4. कनाडा भारत में पर्यटकों का चौथा सबसे बड़ा स्रोत है
टूरिज्म स्टैटिस्टिक्स 2023 के मुताबिक, 2022 में भारत के टूरिज्म सेक्टर में कनाडा की 4.48 फीसदी हिस्सेदारी रही। 2022 में कनाडा से 2 लाख 77 हजार लोग भारत घूमने आए। इस दौरान उन्होंने लगभग 25.9 बिलियन डॉलर यानी दो लाख दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए।
5. द्विपक्षीय व्यापार
कनाडा के साथ द्विपक्षीय व्यापार भारत के कुल व्यापार का केवल 0.70 फीसदी है। वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) के दौरान कनाडा के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 8,161.02 मिलियन डॉलर रहा, जो भारत के कुल 1,165,000.88 मिलियन डॉलर का सिर्फ 0.70 फीसदी था।
कनाडा भारत का 35वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश था। यानी कि कनाडा के साथ व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। कनाडा उन कुछ देशों में से है जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष है। भारत इससे ज्यादा व्यापार नेपाल और ताइवान के साथ करता है।
कनाडा को भारतीय निर्यात
दवाएं, झींगा, स्मार्टफोन, हीरे जड़ित सोने के आभूषण, बासमती चावल, तेल/गैस पाइपलाइनों के लिए पाइप, सूती टी-शर्ट
भारत में कनाडा से निर्यात
कोकिंग कोयला, पोटेशियम क्लोराइड, दाल (कनाडा भारत में मसूर दाल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है), अखबारी कागज, लकड़ी का गूदा, तांबे के अयस्क












Click it and Unblock the Notifications