पाकिस्तानी रक्षा मंत्री भी घटियापन पर उतरे, मैदान पर खिलाड़ियों की बदतमीजी का खुलकर किया समर्थन, आखिर क्या कहा?
Khawaja Asif Comment: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 21 सितंबर 2025 की शाम क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक देखने को मिला। जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप सुपर-4 में आमने-सामने हुईं। मैदान पर सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भावनाओं और राजनीति का भी मुकाबला देखने को मिला। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्मानजनक स्कोर बनाया, लेकिन भारत ने अपने स्टार बल्लेबाजों की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171/5 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 58 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दी। भारत ने 172 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर पूरा कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन, जबकि शुभमन गिल ने 47 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया।

हालांकि मैच का रोमांच मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानबाजियों में भी दिखाई दिया। पाकिस्तान के हारिस रऊफ का '6-0' जेस्चर और साहिबजादा फरहान का गन चलाने जैसा सेलिब्रेशन पूरे मैच को सुर्खियों में ला दिया। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रऊफ की तारीफ कर इसे और चर्चा का विषय बना दिया।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर हो सकती है टक्कर, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
हारिस राउफ-साहिबजादा फरहान का विवादित जेस्चर
मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने फील्डिंग के दौरान हाथ से '6-0' का इशारा किया। यह जेस्चर पाकिस्तान की भारत के खिलाफ 0/6 की हार की याद दिलाने वाला था। साथ ही, साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के बाद 'गन' चलाने जैसा इशारा किया, जिसे कई लोगों ने विवादास्पद बताया। इसे पहलगाम अटैक से जोड़कर देखा जा रहा है।
ख्वाजा आसिफ की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने राउफ के इस इशारे का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "राउफ ने सही किया, कम करके रखा। क्रिकेट मैच तो होते रहते हैं लेकिन 0/6 की हार भारत कभी नहीं भुलाएगा और दुनिया भी याद रखेगी।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर बहस
हारिस राउफ के जेस्चर के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों ने इसे साहसिक कदम माना, जबकि भारतीय प्रशंसकों ने इसे असंवेदनशील और उत्तेजक बताया। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और अन्य विश्लेषकों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। दुबई में खेला गया यह मैच न केवल खेल के लिहाज से बल्कि राजनीतिक और भावनात्मक दृष्टि से भी चर्चा में रहा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: धमाकेदार जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने दिया करारा जवाब, पूरे पाकिस्तान को लग गई मिर्ची!












Click it and Unblock the Notifications