Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

20 साल से बंद पड़ा होटल फिर से खुलने को तैयार, यहां रहती हैं 13 आत्‍माएं

टेक्‍सास। आपको हम यहां पर अमेरिकी राज्‍य टेक्‍सास के एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है। एक ऐसा होटल जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर एक, दो नहीं बल्कि पूरी 13 आत्‍माएं रहती हैं और जो फिर से खुलने जा रहे हैं। इस होटल के दोबारा खुलने से काफी लोग हैरान हैं क्‍योंकि टेक्‍सास के सेग्‍यूइन के लोग नहीं चाहते कि इस होटल को दोबारा खोला जाए। 12 अगस्‍त को फिर से इस होटल में बुकिंग शुरू होगी और अभी से लोग डरे हुए हैं।

179 वर्ष पुराना

179 वर्ष पुराना

टेक्‍सास के सेग्‍यूइन में होटल मगनोलिया है और इसका नाम सुनते ही लोग सिहर उठते हैं। 179 साल पुराने इस होटल के दो बेडरूम को पूरी तरह से सुईट में बदल दिया गया है। होटल के लिए प्री-बुकिंग पूरी तरह से बंद हैं और लोगों को सिर्फ, 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर स्‍टे दिया जाएगा। होटल के मालिक जिम और एरिन घेइदी की ओर से कहा गया है कि कमरे सोमवार से गुरुवार तक ही उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए होटल से टूर की भी व्‍यवस्‍था की जाएगी।

13 साल की बच्‍ची का भी भूत

इस होटल को सेग्‍यूइन के को-फाउंडर जेम्‍स कैम्‍पबेल ने तैयार करवाया था। कैम्‍पबेल टेक्‍सास के रेंजर भी थे। होटल 20 साल से भी ज्‍यादा समय से बंद पड़ा है। साल 2013 में इसे रेनोवेट कराया गया था। इसी समय यहां पर लोगों को पता लगा कि होटल में पैरानॉर्मल एक्टिविटीज होती हैं। होटल की तरफ से विशेषज्ञों के साथ मिलकर जब सच्‍चाई मालूम करने की कोशिश की गई तो पता चला कि कुल 13 आत्‍माएं इस होटल में रहती हैं। इन आत्‍माओं में एक आत्‍मा उस 13 साल की बच्‍ची की भी है जिसकी सन् 1875 में हत्‍या कर दी गई थी।

कई साल से जारी है रिसर्च

कई साल से जारी है रिसर्च

होटल कई वर्षों से पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के रिसर्चर्स और कुछ और इनवेस्टिगेटर्स का चर्चित विषय रहा है। कई टीवी शो भी होटल पर बने हैं जिनमें 'घोस्‍ट एडवेंचर्स' और डिस्‍कवरी चैनल का 'वेह्न घोस्‍ट्स अटैक' सबसे चर्चित था। टेक्‍सास के लोगों का मानना है कि कैम्‍पबेल का भूत भी इसी होटल में रहता है। कैम्‍पबेल की कुछ लोगों ने हत्‍या कर दी थी। आसपास के लोग बताते हैं कि उन्‍होंने कैम्‍पबेल के भूत को सिगार पीते हुए होटल की खिड़की पर देखा है।

होटल मालिकों ने दी वॉर्निंग

होटल मालिकों ने दी वॉर्निंग

जिम और एरिन के मुातबिक दोनों सुईट् में दो बेडरूम्‍स, एक लिविंग रूम, एक नॉन-कुकिंग किचिन और एक वॉक-इन शॉवर के साथ बाथरूम दिया गया है। सुईट में सिर्फ चार लोगों को ही रुकने की मंजूरी दी जाएगी। होटल मालिकों ने पहले ही लोगों को वॉर्निंग दे दी है कि अगर उनका दिल कमजोर है तो वह फिर से बुकिंग के बारे में न सोंचे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+