Video: कोरोना संकट के बीच लाल आसमान देखकर डरे लोग, बोले- प्रलय आ गई, Viral हुई तस्वीरें
कोरोना संकट के बीच लाल आसमान देखकर डरे लोग, बोले- प्रलय आ गई, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीरें
नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण पूरा विश्व परेशान है। लोग घरों में है और जल्द से जल्द इस कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। एक और वायरस का प्रकोप है तो दूसरी ओर प्रकृति अपना अलग-अलग रूप दिखा रही है। नेचर का यहीं नजारा नाइजर की राजधानी में दिखा, जहां अचानक पूरा आसमान लाल हो गया। आकाश का रंग बदल गया। लोग इसे देखकर परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें और फोटो वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि नाइजर की राजधानी में रेतीले तूफान के बाद बादलों का रंग बदल गया। लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों को देख लोग इसे प्रलय के संकेत बता रहे हैं। लोगों ने लिखा है कि ये बेहद डरावना है। रेतीले तूफान ने नाइजर की राजधानी को अपने आगोश में ले लिया। थोड़ी देर में ही प्रकृति का अलग नजारा दिखा।
इस तस्वीरों और वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसपर अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि यह बेहद अजीब और डरावना है, ये क्या हो रहा है? वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये धरती के खत्म होने का संकेत है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि नाइजर से आज अविश्वसनीय तस्वीरें सामने आई हैं। आपको बता दें कि सैंडस्टॉर्म के वीडियो को चंद घंटों में दी ट्वीटर पर1.5 लाख बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications