यूं ही कंगाल नहीं हुआ पाकिस्तान: घर से ऑफिस हेलीकॉप्टर से जाते थे इमरान खान, फूंक दिए अरबों रुपये
इमरान खान ने सिर्फ अपने घर और ऑफिस के बीच आने-जाने में 984 मिलियन रुपये खर्च कर डाले हैं। आपको जानकर हैरत तब होगी कि इसका आधा से भी अधिक खर्च सिर्फ हेलीकॉप्टर के रखरखाव पर खर्च हुआ है।

Image: File
पाकिस्तान दिवालिया होने की राह पर है। देश में आम लोगों के जीने के लिए जरूरी चीजें दिन प्रति दिन महंगी होती जा रही हैं। सरकार हर दिन टैक्स पर टैक्स बढ़ाती जा रही है। कभी आर्थिक तरक्की में भारत को टक्कर देने वाला पाकिस्तान अब गहरे आर्थिक संकट में फंस चुका है। इसकी अहम वजह पाकिस्तानी नेताओं का देश के बारे में कम ध्यान देना, रईसी और भ्रष्टाचार में लिप्त होना बताया जाता है। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में इमरान खान के निजी खर्चों के खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है। पुराने दस्तावेजों से पता चला है कि इमरान खान की यात्रा का खर्च कई जरूरी खर्चों से अधिक है।

दफ्तर तक जाने के लिए कर दिया 5 गुना ज्यादा खर्च
द न्यूज इंटरनेशनल अखबार ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की उनके निवास (बनिगला) से प्रधानमंत्री आवास तक की यात्रा की लागत पनाहगार (शेल्टर होम) पर किए गए कुल खर्च से पांच गुना अधिक है। आपको बता दें कि शेल्टर होम योजना इमरान खान की प्रमुख परियोजना थी जिसका उद्देश्य यह दिखाना था कि वे गरीबों की कितनी परवाह करते हैं। दस्तावेजों में बताया गया कि पाकिस्तान बैतूल माल की देखरेख में देश भर में गरीबों के कल्याण के लिए कुल 39 एहसास पनाहगाह यानी की शेल्टर होम तैयार किए गए।

गरीबों पर किया नाम मात्र खर्च
ये शेल्टर होम उन लोगों के लिए बनाए गए जिनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है या फिर जो काफी गरीबी के दौर से गुजर रहे है। इसमें इन लोगों को स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षित वातावरण में रहने समेत स्वच्छ भोजन आदि सहित कई सुविधाएं दी जाती है। इन शेल्टर होम को तैयार करने में मार्च वित्त वर्ष 2022 तक अब तक 183.015 मिलियन रुपये की राशि का उपयोग किया जा चुका है। गरीबों के कल्याण पर गए खर्च की तुलना से अगर इमरान खान की यात्रा का खर्च जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा चौंका देने वाला है।

हेलीकॉप्टर के रखरखाव पर अरबों कियाखर्च
इमरान खान ने सिर्फ अपने घर और ऑफिस के बीच आने-जाने में 984 मिलियन रुपये खर्च कर डाले हैं। आपको जानकर हैरत तब होगी कि इसका आधा से भी अधिक खर्च सिर्फ हेलीकॉप्टर के रखरखाव पर खर्च हुआ है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, सत्ता में आने के बाद सरकार ने इमरान खान के हेलीकॉप्टर खर्च का ब्योरा भी जारी किया है। संघीय सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब द्वारा अप्रैल 2022 में जारी किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलीकॉप्टर के रखरखाव पर 511.995 करोड़ रुपये खर्च आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने अपने घर से पीएम हाउस आने-जाने के लिए 2019 से मार्च 2022 तक 1,579.8 घंटे आधिकारिक हेलीकॉप्टर से यात्रा की।
अर्जेंटीना क्यों जा रहीं गर्भवती महिलाएं? 10 हजार से भी अधिक रूसी महिलाओं ने छोड़ा देश












Click it and Unblock the Notifications