इमरान खान 11 अगस्त को लेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ

इस्लामाबाद। इमरान खान ने सोमवार को कहा है कि वे अगले माह 11 अगस्त को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में सबसे ज्यादा 116 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, इमरान खान की पार्टी को फिलहाल सरकार बनाने के लिए दूसरी छोटी पार्टियों और निर्दलीय का साथ लेना पड़ रहा है। इससे पहले पीटीआई प्रवक्ता ने कहा था कि इमरान खान स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) से पहले पीएम पद की शपथ ले लेंगे।

इमरान 11 अगस्त को लेंगे पाकिस्तान के पीएम पद की शपथ

रेडियो पाकिस्तान से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि वे 11 अगस्त को पीएम पद की शपथ लेंगे। इमरान खान ने कहा कि उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा में भी सीएम तय कर लिया है, जिसका वे अगले 48 घंटे में घोषणा कर देंगे। इमरान खान कहा कि वे जो भी निर्णय लेंगे, वह देश की अवाम की बेहतरी के लिए ही होंगे। उन्होंने कहा कि सिंध प्रांत से गरीबी को खत्म करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नई सरकार से भारत को दक्षिण एशिया में आतंकवाद से मुक्ति की आस

इससे पहले पीटीआई के प्रवक्ता नाइमूल हक ने कहा था कि इमरान खान 14 अगस्त से पहले पीएम पद की शपथ ले लेंगे। ईसीपी ने शनिवार शाम को चुनाव परिणाम घोषित किए, जिसमें पीटीआई को 116, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन को 64 और भुट्टो की पीपीपी को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं।

द डॉन की खबर के मुताबिक, पीटीआई जनरल सेक्रेटरी जाहांगीर तरीन ने कहा कि सरकार बनाने के लिए पार्टी MQM-P से कॉन्टेक्ट कर रही है, जिसने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 13 अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को भी साथ लाने की बात चल रही है।

यह भी पढ़ें: इमरान खान सौंप सकते हैं अकरम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+