इमरान खान ने अमेरिका के सिर फोड़ा अविश्वास प्रस्ताव का ठीकरा, कहा- रूस जाने की वजह से जा रही कुर्सी
नई दिल्ली, 8 मार्च। पाकिस्तान के राजनीतिक घमासान (Pakistan Political Crisis)) में हर दिन नए तथ्य उभरकर सामने आ रहे हैं। पाक राजनीति में शनिवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं इमरान खान पीटीआई सरकार पर खतरे का जिम्मेदार लगातार अमेरिका को बता रहे थे। अब उन्होंने अपने इस दावे की पुष्टि के लिए अमेरिकी राजदूतों के पाक समकक्षों का सहारा लिया है। उन्होंने कहा है अमेरिका के राजदूतों ने बातचीत के दौरान पाकिस्तान के अपने समकक्षों को यह बताया कि पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है वह पहले से ही तय था।

पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में शनिवार सुबह दस बजे इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार की रात 10 बजे देश को एक बार फिर संबोधित किया। संबोधन से ठीक पहले ही इमरान खान ने स्पष्ट कर दिया था कि चाहे कुछ भी हो वो इस्तीफा देने वाले नहीं हैं। वहीं उन्हों अपने विपक्ष और विदेश की साजिश वाले आरोप को फिर से दोहराया। पीएम इमरान ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में दावा किया कि वाशिंगटन ने इस्लामाबाद में अपने समकक्षों को यह भी बताया कि अगर इमरान खान विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास मत से बच जाते हैं तो पाकिस्तान को नुकसान होना तय है। इमरान खान ने कहा कि हमें धीरे-धीरे पता चला कि यह एक योजना थी। जिसकी स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार की जा चुकी थी। पीएम इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि अब हम सभी के लिए यह तय करना महत्वपूर्ण है कि हम स्वतंत्र लोग बनना चाहते हैं या फिर गुलाम।
पाकिस्तानी पीएम इससे पहले जनता के बीच लगातार विक्टिम कार्ड खेलते रहे हैं। उन्होंने एक कथित पत्र का जिक्र किया था जिसमें पाक सरकार गिराने के लिए विपक्ष पर विदेश में साजिश का आरोप लगा। इसमें साफ तौर पर इमरान ने अमेरिका का नाम लिया था। इस पर इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को खारिज कर दिया गया था। बाद में कोर्ट इसकी जांच रिपोर्ट में आरोपों को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने का आदेश दिया।
रूस न जाते तो बच जाती कुर्सी- अमेरिका
अब पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ बातचीत में पीटीआई सरकार के साथ हो रही साजिश के बारे में बताया है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अगर पीएम इमरान खान रूस नहीं जाते तो उनकी सरकार बच जाती। पीएम के रूस जाने से पाकिस्तान में पीटीआई सरकार गिर रही है। इमरान खान को मॉस्को नहीं जाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications