इमरान खान 'गायब', मौत की अफवाहों के बीच बहन का 'विस्फोटक' बयान, अदियाला जेल के बाहर समर्थकों का प्रदर्शन
Imran Khan Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में भारी बवाल मचा हुआ है। जहां कई रिपोर्ट्स उनकी मौत का दावा कर रही हैं, वहीं कुछ उनकी गंभीर बिगड़ती सेहत की बात कर रही हैं। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान से पिछले चार हफ्तों से परिवार को मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे ये अफवाहें और तेज़ हो गई हैं।
उनकी बहन नोरीन नियाजी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें इमरान खान के बारे में कोई जानकारी नहीं है और परिवार को मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही। इमरान समर्थकों ने जेल के बाहर देर रात घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

4 हफ्तों से नहीं मिलने की इजाजत: नोरीन नियाजी
इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच, उनकी बहन नोरीन नियाजी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "हमें कुछ नहीं पता, वे हमें कुछ नहीं बता रहे हैं, न ही किसी को उनसे मिलने दे रहे हैं।" नोरीन ने बताया कि उनकी पार्टी के लोगों को भी मिलने नहीं दिया गया, जबकि उनकी मुलाकातें तय थीं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उन्हें और परिवार को पिछले चार हफ्तों से इमरान खान से मिलने की इजाजत नहीं मिली है, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें: Imran Khan News: इमरान खान पर पाक सरकार अब किस मामले पर दर्ज किया मुकदमा? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारत में हत्या की अफवाहें, पाकिस्तान में अपमान: नोरीन
नोरीन नियाजी ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा, "हमें पता चला कि भारत में खबर चल रही थी कि उनकी हत्या कर दी गई है।" उन्होंने पाकिस्तान में महिलाओं के अपमान और विरोध प्रदर्शनों के दौरान बल प्रयोग पर भी सवाल उठाए। नोरीन ने कहा कि पुलिस को उन्हें रोकने और उनके साथ कुछ भी करने का आदेश दिया गया है, जो पाकिस्तान में पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने इस स्थिति को 'महिलाओं का अपमान' करार दिया, जहां बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर भी बल प्रयोग किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Imran Khan: अल कादिर ट्रस्ट केस क्या है? जिसमें पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को मिली 14 सालों की सजा
6 हफ्तों से बहनें मिलने से वंचित, जेल के बाहर धरना
जानकारी के मुताबिक, इमरान खान की तीनों बहनें - नोरीन नियाजी, अलीमा खान और डॉ. उजमा खान - बीते 6 हफ्तों से उनसे मिलने की अनुमति न मिलने से परेशान हैं। इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ तीनों बहनों ने रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर धरना भी दिया था। परिवार का कहना है कि उन्हें इमरान खान की वास्तविक स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।
रावलपिंडी जेल के बाहर देर रात हज़ारों का घेराव
इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर जारी अफवाहों और परिवार को मिलने न दिए जाने के विरोध में रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर देर रात हज़ारों की संख्या में PTI समर्थकों ने घेराव कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी और कई PTI सांसद भी शामिल हुए। अफरीदी ने चेतावनी दी है कि यदि इमरान खान तक पहुंच बहाल नहीं की गई और उनकी सेहत-सुरक्षा पर जवाब नहीं मिला, तो सरकार को बड़े पैमाने पर जन आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: Where Is Imran Khan: इमरान खान की जेल में कैसी है हालत? हमारा तो ठंड में गीजर भी हटवा दिया था- ख्वाजा आसिफ












Click it and Unblock the Notifications