पाकिस्तान में भीषण बवाल होने की आशंका, इमरान खान हो सकते हैं गिरफ्तार, सेना को दी सख्त चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आज होने वाली आजादी मार्च रैली से पहले, पाकिस्तान पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई प्रमुख नेताओं क साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्तओं को गिरफ्तार कर लिया है।

इस्लामाबाद, मई 25: पाकिस्तान की राजनीति में आज जबरदस्त हंगामा होने वाला है और माना जा रहा है, कि आज इस्लामाबाद में भीषण खून-खराबा हो सकता है। आज इस्लामाबाद में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आजादी मार्च का ऐलान कर रखा है, लेकिन पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार की तरफ से उन्हें रैली की इजाजत नहीं मिली है। लेकिन, इमरान खान रैली करने के लिए अड़ गये हैं, जिसके बाद सैकड़ों पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन, सबसे बड़ा डर ये है, कि आज इस्लामाबाद में कही भीषण खून-खराबा ना हो जाए, क्योंकि, गृहमंत्री की तरफ से यही आशंका जताई गई है।

आज इमरान खान का आजादी मार्च

आज इमरान खान का आजादी मार्च

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आज होने वाली आजादी मार्च रैली से पहले, पाकिस्तान पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई प्रमुख नेताओं क साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्तओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, राजधानी इस्लामाबाद को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आदेश के बाद पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी आने वाले सभी रास्तों को टैंकरों, ट्रकों और बैरिकेट्स के जरिए इस तरह से जाम किया गया है, कि एक भी गाड़ी राजधानी में दाखिल नहीं हो सकती है। वहीं, जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ के आदेश के बाद सैकड़ों पीटीआई नेताओं के घर कल से ही दनादन छापेमारी की जा रही है पीटीआई के प्रमुख नेताओं में से एक मियां महमूद-उर-रशीद को पुलिस ने लोक व्यवस्था मेंटेनेंस (एमपीओ) की धारा 16 के तहत देर रात छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जियो की रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 1000 पीटीआई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

बड़े शहरों में धारा-144

बड़े शहरों में धारा-144

जियो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सभी बड़े शहर, लाहौर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और कराची के साथ-साथ देश के अन्य प्रमुख शहरों में धारा 144 लगा दी ग है, जबकि पंजाब सरकार ने कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेंजरों की तैनाती की मांग की है। वहीं, संघीय राजधानी को देश के बाकी हिस्सों से सील कर दिया गया है। इस्लामाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को पुलिस ने कंटेनरों की भारी तैनाती के साथ बंद कर दिया गया था। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में अधिकारियों ने कहा है कि सरकार दो योजनाओं पर सहमत हो गई है, या तो पीटीआई मार्च को इस्लामाबाद में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए या उन्हें प्रवेश बिंदुओं पर ही रोक दिया जाए।

इमरान खान होंगे गिरफ्तार?

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान को पिछले हफ्ते से ही गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री को हिरासत में लेने की योजना बनाई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए राजधानी पुलिस की एक बड़ी टीम उनके निवास स्थान बनिगला भी पहुंची थी, लेकिन इमरान खान सार्वजनिक रैली के लिए मुल्तान निकल चुके थे, जिसने मिशन को असफल बना दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार दो योजनाओं पर काम कर रही है। पहली योजना ये है, कि पीटीआई कार्यकर्ताओं को राजधानी में तो आने की इजाजत की जाए, लेकिन उन्हें रैली स्थल तक ना पहुंचने दिया जाए, वहीं, दूसरी योजना ये है, कि किसी भी पीटीआई कार्यकर्ता को राजधानी में ही नहीं आने दिया जाए और उस स्थिति में, सभी प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया जाएगा और मार्च करने वालों को अटक और झेलम पुलों पर रोक दिया जाएगा।

मंगाए गये 500 कंटेनर

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पुलिस ने राजधानी में घुसने वाले रास्तों पर 500 कंटेनर लगाए हैं और इन कंटेनर्स के जरिए रास्तों को सील किया जाएगा। इन 500 कंटेनर्स से 300 रेड जोन को सील करने के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने आपात स्थिति को छोड़कर, राजधानी इस्लामाबाद पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने घोषणा की है, कि उनकी पार्टी का इस्लामाबाद तक लंबा विरोध मार्च 25 मई से शुरू होगा, जिसमें नेशनल असेंबली को भंग करने और अगले आम चुनाव की तारीख की मांग की जाएगी और लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राजधानी तक मार्च की मुख्य मांग नेशनल असेंबली को तत्काल भंग करने और अगले आम चुनाव की तारीख निकलवाना है।

अब तटस्थ ही रहे सेना- इमरान

अब तटस्थ ही रहे सेना- इमरान

इसके साथ इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना को एक बार फिर से निशाने पर लिया है। इमरान खान ने कहा है कि, पाकिस्तानी सेना बार बार खुद को तटस्थ रहने की बात कह रही थी, इसीलिए मैं अब मांग करता हूं, कि वो अपने "तटस्थ" होने के अपने घोषित रुख पर कायम रहे। इमरान खान ने एक बार फिर से कहा कि, 'पाकिस्तान के खिलाफ विदेशी साजिश आठ महीने पहले रची गई थी और मुझे जून में इसके बारे में सतर्क किया गया था, और अगस्त के बाद, मैं पूरी तरह से समझ गया था कि क्या हो रहा था। हमने अपनी पूरी कोशिश की कि किसी तरह इस साजिश को नाकाम किया जा सके लेकिन दुर्भाग्य से हम इसे रोक नहीं पाए।" वहीं, शहबाज शरीफ सरकार ने कहा है कि, इमरान खान पूरे देश में दंगा करवाना चाहते हैं और देश को गृहयुद्ध की आग में धकेलना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+