इमरान खान ने BJP-मोदी के खिलाफ जमकर उगला जहर, PAK पीएम ने हिंदुत्व के खिलाफ कहे अपशब्द

इमरान खान ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला है और हिंदुओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।

इस्लामाबाद, जनवरी 10: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और भारतीय हिंदुओं के खिलाफ जमकर जहर उगला है और ट्वीटर पर भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ काफी अपशब्दों का प्रयोग किया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने राजनीतिक मर्यादाओं की हर दहलीज को तोड़ते हुए भारतीय प्रधानमंत्री के साथ साथ भारतीय हिंदुओं खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है।

इमरान खान ने उगला जहर

इमरान खान ने उगला जहर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया ट्वीटर पर अपशब्दों का प्रयोग किया है और नरेन्द्र मोदी के एजेंडे को मुसलमानों के खिलाफ बताया है। इमरान खान ने कहा है कि, मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत में रहने वाले 20 करोड़ मुसलमान असुरक्षित हैं। इमरान खान ने सीधे तौर पर भारत के हिंदुओं को निशाने पर लिया है और कहा है कि, भारत में 'मुसलमानों के नरसंहार' की बात कही गई है, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने इसपर चुप्पी साध रखी है।

इमरान खान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा है कि, ''भारत में दिसंबर में हुए एक चरमपंथी हिंदु शिखर सम्मेलन में अल्पसंख्यकों, खासकर 20 करोड़ मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान किया गया है, जिसपर मोदी सरकार की निरंतर चुप्पी सवाल उठाती है''। इमरान खान ने आगे लिखा है कि, ''चरमपंथी हिदुओं का ये आह्वान सवाल उठाती है कि, क्या भारत में शासन कर रही है बीजेपी की सरकार भी इस आह्वान का समर्थन करती है। यह सही समय है, जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस मुद्दे को संज्ञान में ले और इसके खिलाफ कार्रवाई करे''।

हिंदुओं के खिलाफ अपशब्द

हिंदुओं के खिलाफ अपशब्द

पूरी दुनिया में आतंकी हमलों और पाकिस्तान को 'आतंकियों का देश' बनाने वाले इमरान खान ने भारत के हिंदुओं के खिलाफ जमकर जहर उगला है और कहा है कि, ''भाजपा की मोदी सरकार की चरमपंथी विचारधारा के तहत भारत में सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों को हिंदुत्व समूहों द्वारा बिना किसी वजह के निशाना बनाया गया है। मोदी सरकार का चरमपंथी एजेंडा हमारे क्षेत्र में शांति के लिए एक वास्तविक और वर्तमान खतरा है।'' इमरान खान ने भारतीय हिंदुओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है और जमकर जहर उगला है। इमरान खान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भारत के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान भी किया है, लेकिन सवाल ये उठते हैं कि, इमरान खान ने पाकिस्तान में करीब करीब खत्म कर दिए गये अल्पसंख्यकों के खिलाफ कभी आवाज क्यों नहीं उठाई है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+