SCO से पहले राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री शोइगू के बीच हुई अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रूस के समकक्ष जनरल गैरी सर्गे शोइगू के साथ की द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान रूस ने कहा कि वह भारतीय रक्षा मंत्रालय और रक्षा उद्योग के साथ मिलकर भारत में 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को पहुंचे हैं। उन्होंने मॉस्को भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी के प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस बीच एससीओ की बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय रक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रूसी रक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस अहम बैठक में भारत में अत्याधुनिक एके 203 राइफल बनाने के लिए दोनों देशों के बीच सुंयुक्त उपक्रम की स्थापना पर जल्द ही सहमति बनाने पर चर्चा की गई। लगभग एक घंटे चली इस मीटिंग में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने जनरल गैरी सर्गे शोइगू को इस वर्ष के अंत तकनीकी और सैन्य सहयोग पर होने वाले अंतर सरकारी आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आने का भी न्यौता दिया है।
The meeting was marked by the traditional warmth & friendship, characteristic of special & privileged partnership between India & Russian Federation in which military-technical cooperation & military-to-military cooperation constitutes an important pillar: Ministry of Defence https://t.co/Abf4wBFoRr
— ANI (@ANI) September 3, 2020
बता दें कि भारतीय सेना की लंबे समय से हथियारों की मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रूस दौरे के दौरान भारत ने रूस के साथ एके-203 राइफल्स को लेकर बड़ी डील की है। इस डील के बाद इस अत्याधुनिक राइफल का भारत में उत्पादन किया जा सकेगा। एके-203 राइफल एके-47 रायफल का सबसे आधुनिक वर्जन है जो भारतीय सेना की इनसॉस राइफल की जगह लेगी। इनसॉस राइफल काफी पुरानी हो चुकी है और सेना काफी समय से इसकी जगह नए अत्याधुनिक हथियार की मांग कर रही थी।
यह भी पढ़ें: India-China tension: मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री से नहीं मिलेंगे राजनाथ सिंह
चीन के रक्षा मंत्री और राजनाथ के बीच बैठक नहीं
मॉस्को में होने वाली एससीओ की बैठक में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग भी शामिल होंगे, लेकिन भारतीय अधिकारियों के मुताबिक वेई फेंग और राजनाथ सिंह के बीच कोई संभावित बैठक नहीं होगी। आपको बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब 29 और 30 अगस्त को लद्दाख के चुशुल सेक्टर में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिशें की थीं। राजनाथ सिंह चार से छह सितंबर तक मॉस्को में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications