गटर में छिपकर लेता था लड़कियों की स्कर्ट के अंदर की तस्वीरें, गिरफ्तार
नई दिल्ली। कुछ लोग मानसिक रूप से विक्षिप्त होते हैं और उनकी यह कमी समाज और लोगों के लिए खतरे का सबब बन जाती है। जापान में भी ऐसा ही एक खतरनाक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पकड़ा गया है।
जिसके बारे में सुनकर लोगों और पुलिस के होश उड़ गये। दरअसल जापान के ऑगस्ट नाम की जगह पर पुलिस ने यासुओमी नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है जिसे स्कर्ट पहनी महिलाओं की नीचे से तस्वीरें खींचने का शौक है, अपने इस पागलपन में वो इतना गिर गया कि वो फोटो खिंचने के लिए गटर में छुप गया।
और वो वहां से पांच घंटे लगातार सड़क पर जाती हुईं स्कर्ट पहनें लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें खींचता रहा। लेकिन उसके इस घिनौने काम में खलल तब पड़ गया जब सड़क पर चलने वाली कुछ महिलाओं ने उसे गटर की जाली में देखा लिया, उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया और पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
यासुओमी की इस शौक के बारे में सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गये। यासुओमी की उम्र 28 साल है और दो साल पहले भी वो इसी अपराध के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ा था। यासुओमी ने कहा है कि उसे इस काम में मजा आता है और वो चाहता है कि वो अगले जन्म में गटर में ही पैदा हो, जिससे उसे फोटो खींचने में मदद मिले।













Click it and Unblock the Notifications