'मैं मेक इन इंडिया का शानदार उदाहरण हूं...', वर्ल्ड बैंक के चीफ अजय बंगा ने भारत की जी भरकर तारीफ की
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने रविवार को कहा कि जी20 की अध्यक्षता में भारत ने दुनिया के लिए एक रास्ता तय किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनौतियां हमेशा रहेंगी लेकिन भारत ने आम सहमति बनाकर रास्ता दिखाया है।
विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा ने रविवार को इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए खुद को मेक इन इंडिया का आदर्श उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि वह भारत में पले-बढ़े हैं और भारतीय संस्थानों में ही उनकी पढ़ाई पूरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विदेश से एक भी कोर्स नहीं किया है।

अजय बंगा ने कहा, मैंने तो पीएम मोदी से मजाक में ही यह कह दिया कि, मैं मेक इन इंडिया का अल्टीमेट उदाहरण हूं। विश्व बैंक के चीफ जैसा बड़ा पद संभालने को लेकर उन्होंने कहा, "जीवन में सफलता का 50 प्रतिशत हिस्सा भाग्य है, बाकी आपकी कड़ी मेहनत और अवसर को भुनाने की क्षमता है।"
बातचीत के दौरान विश्व बैंक प्रमुख ने कहा कि वह अमेरिका डोमिनेटेड दुनिया का समर्थन नहीं करते। बंगा ने कहा कि विश्व बैंक के 55 प्रतिशत कर्मचारी अमेरिका से बाहर के हैं। दुनिया में चुनौतियां बहुत अधिक हैं और जिस तरह की वित्तीय ऊर्जा की आवश्यकता है, वह सिर्फ एक संस्थान को जिस पर हावी होना चाहिए, उससे कहीं अधिक है।
अजय बंगा ने कहा, "मैं भारत और उसके नेतृत्व के साथ-साथ सभी जी20 नेताओं को यह सुनिश्चित करने के लिए बधाई देता हूं कि इतनी शानदार घोषणा हासिल की गई।" भारतीय जी-20 की अध्यक्षता पर उन्होंने कहा कि भारत नेबहुत अच्छा काम किया है।
उन्होंने कहा, "दुनिया की 80% जीडीपी कमरे में बैठी हुई थी। अगर वे सहमत नहीं होंगे तो यह अच्छा संदेश नहीं देगा। कोई भी 20 देश हर बात पर सहमत नहीं होंगे। लोगों को अपने राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखना होगा। लेकिन मैंने उस कमरे में जो मूड देखा, उससे मैं आशावादी हूं।"












Click it and Unblock the Notifications