ब्लास्ट से दहला चीन का शहर तियाजिन, 44 लोगों की मौत
बीजिंग। चीन के उत्तरी-पूर्वी शहर तियाजिन बुधवार देर रात एक ब्लास्ट से सहम गया। इस ब्लास्ट में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 400 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चीन के सरकारी टीवी टीवी सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट लोकल समय के मुताबिक रात के 11.30 बजे हुआ। धमाका विस्फोटकों के जखीरे में हुआ।
इसके कुछ ही देर बाद दूसरे विस्फोट की आवाज भी सुनी गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना के बाद आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की सैकड़ों गाड़ियां पहुंच गईं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने संस्थाओं को आदेश दिया कि वह पीड़ितों को बचाने और उनके इलाज में कोई कोताही न बरतें। साथ ही उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा तय करने को भी कहा है।
ब्लास्ट के बाद से लोगों में डर का माहौल है लेकिन चीन की सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
फिलहाल अभी यह पता नहीं लग पाया है कि यह कोई आतंकी साजिश थी या महज एक दुर्घटना।












Click it and Unblock the Notifications