Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाही परिवार का राजकुमार कैसे करता है गर्लफ्रेंड को प्रपोज? जानिए प्रिंस हैरी से शाही परिवार के ‘अजीब’ नियम

ब्रिटिश राजपरिवार को लेकर प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मर्केल ने कई खुलासे किए हैं। क्या आपको पता है शाही परिवार का राजकुमार गर्लफ्रेंड को कैसे प्रपोज करता है और उसके पीछे शर्तें क्या हैं?

वाशिंगटन/लंदन: मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने शाही परिवार के कई ऐसे राज बताए हैं जो अबतक बहुत कम लोग जानते थे। आईये जानते हैं ब्रिटिश शाही राजपरिवार के कुछ ऐसे राज जिसे जानकर आप खुद चौंक जाएंगे।

PRINCE HARRY

राजपरिवार में लहसून खाना है मना

कहा कि शाही राजघराने में कई नियम कायदे हैं और अगर आपको वहां रहना है तो आपको उन्हें मानना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शाही परिवार का ताज महिला के सिर पर रहता है और उनके पति को पीछे पीछे चलना पड़ता है। रॉयल परिवार के सदस्यों को लहसून खाना मना है। यानि, शाही राजपरिवार का सदस्य कभी लहसून नहीं खाता है। हालांकि, इसके पीछे क्या वजह है इसका पता नहीं है मगर शाही परिवार में ये परंपरा सालों से चली आ रही है। वहीं, ऐसे ही कुछ नियम चावल, आलू और पास्ता को लेकर भी हैं। महारानी के सोने से पहले कोई भी बिस्तर पर नहीं जा सकता है और 92 साल की महारानी को देर से सोने की आदत है।

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का नियम

उन्होंने कहा कि अगर आप शाही परिवार से हैं और आपकी गर्लफ्रेंड है तो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने से पहले आपको शाही परिवार के राजा से इजाजत लेनी पड़ेगी। अगर आपको इजाजत मिल गई तो आपकी शादी की ड्रेस भी महारानी की मर्जी से तय होगी। उन्होंने कहा कि रॉयल फैमिली के सदस्यों को खुलेआम प्यार जताने का हक नहीं है। परंपरा के मुताबिक राजा-रानी सार्वजनिक स्थल पर एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ सकते। इसके साथ ही अगर आप शाही परिवार के सदस्य हैं तो आपके पहनावे पर भी कई पाबंदियां होती हैं। आप नॉर्मल कपड़े नहीं पहन सकते हैं। आप कैजुअल ड्रेस नहीं पहन सकते हैं। यहां तक कि आपके बच्चों के लिए भी ड्रेस कोड होता है। इसके साथ ही इस इंटरव्यू के दौरान इस शाही जोड़े ने कई और खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि शाही परिवार का सदस्य होने का मतलब सिर्फ शानो-शौकत या ऐशो आराम नहीं होता है। आपको कई कुर्बानियां देनी पड़ती हैं।

राजपरिवार के नियम

राजपरिवार का नियम है कि शाही परिवार के दो उत्तराधिकारी एक साथ यात्रा नहीं कर सकते हैं। यानि प्रिंस विलियम और उनके पिता प्रिंस चार्ल्स एक साथ विमान यात्रा नहीं कर सकते हैं। हालांकि, 12 साल से कम उम्र के बच्चों को ले जाने की छूट दी गई है। वहीं, ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों को वोट देने का भी अधिकार नहीं है और ना ही शाही परिवार के सदस्य सार्वजनिक तौर पर किसी पार्टी को सपोर्ट कर सकते हैं। वहीं शाही परिवार के सदस्यों को सेल्फी लेने या सेल्फी खिंचवाने की भी इजाजत नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+