PM मोदी के इजरायल दौरे पर क्या है पाकिस्तानी मीडिया की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिनों की इजरायल यात्रा पर हैं। पीएम मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री है जो इजराइल की यात्रा पर गए हैं। पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई है। वहीं पीएम मोदी के इजरायल पहुंचने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भारत और इजराइल के बीच बढ़ रही इस दोस्ती ने पड़ोसी मुल्क के माथे पर बल ला दिया। पाकिस्तान मीडिया ने पीएम मोदी के इजराइल यात्रा को बढ़चढ़ कर कवरेज दी है। भारत और इजराइल के बीच होने वाले रक्षा सौदों को पाकिस्तान की मीडिया ने अच्छी कवरेज दी है।
पाकिस्तान अखबार डॉन ने मोदी के इजराइल यात्रा पर पूरी रिपोर्ट छाप। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन ने 'मोदी इजरायल दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री' के शीर्षक से दौरे इस रिपोर्ट को छापा। इस रिपोर्ट का केंद्र बिंदु दोनों देशों के बीच होने वाले रक्षा सौदा है। वहीं की लेनदेन की कूटनीति पर भी पाकिस्तानी अखबारों में फोकस किया गया है। पाकिस्तान के इस अखबार ने मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है कि इस दौरे पर भारत के प्रधानमंत्री इजराइल के निर्माताओं को भारत में अपना व्यापार बढ़ाने के लिए न्यौता दे सकते हैं। भारत और इजरायल के बीच सैन्य समझौतों पर लिखा गया है। अखबार ने लिखा कि कैसे मोदी इजरायली कंपनियों को भारत में अपना व्यापार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने लिखा है कि मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर होंगे।
पाकिस्तान के दूसरे अखबारों ने भी पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर बढ़चढ़ कर लिखा है। पाक मीडिया ने पीएम मोदी के इस दौरे की खबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान को भी जगह दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा केवल फिलिस्तीन के कब्जे को मजबूत करेगा। अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने इजरायल में रह रहे भारतीय मूल के यहूदियों के उत्साह पर केंद्रित खबर दी है।












Click it and Unblock the Notifications