आप भी जानिए अमेरिका की नई इमीग्रेशन नीति से आपको क्‍या होगा फायदा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने कांग्रेस को दरकिनार कर अपनी प्रशासनिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शुक्रवार को इमिग्रेशन संबंधी सुधारों का ऐलान किया। अब अमेरिका में रह रहे 50 लाख अवैध कामगार वैध तौर पर देश में रह सकेंगे। उन्हें नौकरी छोड़कर वीजा की वजह से वतन नहीं लौटना होगा।

obama-new-immigration-policy

भारतीयों के लिए कितनी अहम

  • शुक्रवार को जो नई इमीग्रेशन पॉलिसी घोषित की है, वह कई मायनों में भारतीयों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
  • इस नीति से उन तमाम अप्रवासी भारतीयों को बड़ी मदद मिल सकेगी जिनके पास एच-1 बी वीजा है।
  • हालांकि वे लोग जिनके पास एच-1 बी वीजा है नागरिकता मिलने वालों की कतार में सबसे पीछे रहेंगे।
  • इसके बावजूद उन्हें तब तक उनके देश वापस नहीं भेजा जा सकेगा जब तक उन पर कोई अपराध साबित न हो सके।
  • एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में इस समय 1.1 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके पास किसी भी तरह के कानूनी दस्‍तावेज नहीं है।
  • इस नई नीति के बाद अब करीब 50 लाख लोगों को फायदा मिल सकेगा।
  • नई नीति सिर्फ उन लोगों के लिए ही मान्‍य हो सकेगी जिन्‍हें अमेरिका में रहते हुए पांच वर्ष हो चुके हैं।
  • पिछले दिनों एक रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक फिलहाल अमेरिका में 4.5 लाख अप्रवासी भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं।
  • अमेरिका में अवैध प्रवासी स्रोत के मामले में चौथे स्थान पर है।
  • अमेरिकी रिपोर्ट की मानें तो करीब 81 लाख अवैध प्रवासी अमेरिकी श्रम शक्ति में 5.1 प्रतिशत हिस्सेदारी करते हैं।
  • यह कई अप्रवासी कम वेतन वाली ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसे अमेरिकी नागरिक नहीं करना चाहते।

ओबामा के संबोधन की खास बातें

  • देश के 1.1 करोड़ से ज्यादा अवैध प्रवासियों को निर्वासित करना असंभव और अमेरिका की मूल प्रकृति के विपरीत भी होगा।
  • ओबामा के मुताबिक अमेरिकी जांच एजेंसियां को अपना ध्यान देश की सुरक्षा के सामने मौजूद असल खतरों पर लगाना होगा।
  • उन्‍हें परिवार को नहीं, हत्यारे को पकड़ना होगा।
  • बच्चे नहीं, अपराधी को गिरफ्तार किया जाए।
  • अपने बच्चों के लिए मेहनत करने वाली मां को अपराधी न बनाया जाए, बल्कि गिरोह के सदस्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • आज भी हर राज्य में, हर नस्ल और राष्ट्रीयता के लाखों प्रवासी यहां अवैध रूप से रह रहे है।
  • ईमानदारी से कहा जाए तो लाखों लोगों का पता लगाना और उन्हें देश से बाहर करना व्यावहारिक भी नहीं है।
  • प्रवासी मेहनत करते हैं।
  • अपने परिवार को पालने के लिए वह बेहद मुश्किल और कम कमाई वाले काम भी करते हैं।
  • प्रवासी हमारे गिरिजाघरों में प्रार्थना करते हैं। उनके कई बच्चे अमेरिका में पैदा हुए हैं।
  • उन्होंने अपना अधिकांश जीवन यहां बिताया है।
  • उनकी उम्मीदें, सपने और देशभक्ति हमारी जैसी ही है। बुश ने भी कहा था कि वे (प्रवासी) सब अमेरिकी जीवन का हिस्सा हैं।
  • सबसे पहले हम हमारे कानून प्रवर्तन कर्मचारियों को अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराएंगे।
  • मैं उच्च प्रशिक्षित एनआरआई, ग्रेजुएट्स और बिजनेसमैन के लिए अमेरिका में रहकर हमारी अर्थव्यवस्था में योगदान देना आसान बनाऊंगा।
  • हम बिना वैध दस्तावेज के देश में रहने वाले लाखों प्रवासियों की जिम्मेदारी के संदर्भ में भी कदम उठाएंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+