मां पर लिखी एक लाइन ने कैसे बना दिया एक बच्चे को हीरो
इजिप्ट में एक स्कूली बच्चे ओसामा अहमद हम्माद ने अपनी आंसर शीट में एक लाइन लिखी जिसने बहुत से लोगों के दिलों को छू लिया। ओसामा की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
इजिप्ट के सिनाई में पांचवी कक्षा के पढ़ने वाले हम्माद ने अपने एग्जाम में मां के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में लिखा, 'मेरी मां मर गई, और उसके साथ सब कुछ खत्म हो गया।'

उसकी कॉपी चेक कर रहे टीचर ने जब यह पढ़ा तो उन्होंने उसकी फोटो खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
इसके बाद इजिप्ट में सुन्नी मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था 'अल-अजहर' के मुख्य इमाम ने 11 साल के हम्माद की पढ़ाई का सारा खर्च उठाने की बात कही है। साथ ही उसे हर माह स्कॉलरशिप भी दिया जाएगी।
इससे पहले प्रांतीय गवर्नर ने हम्माद को काइरो के पर्यटक स्थलों की यात्रा कराने की पेशकश की है।












Click it and Unblock the Notifications