Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने सुनाया किस्सा, बचपन में वो भारत में कैसे मनाती थीं दिवाली

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी नवंबर 2016 के अंत में नौसेना की वेधशाला में आयोजित दिवाली समारोह को याद किया, जब उन्होंने बतौर उपराष्ट्रपति कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Kamala Harris on Diwali: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को भारत में दिवाली मनाने की अपनी यादगार यादों को याद किया। व्हाइट हाउस में दिवाली पर आयोजित अब तक सबसे बड़े कार्यक्रम में राष्ट्रपति बाइडेन की मौजूदगी में कमला हैरिस ने अपने बचपन का किस्सा सुनाया, जब वो अपनी बहन के साथ भारत में दिवाली मनाने के लिए आती थीं। व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था और इस दौरान फुलझड़ी जलाई गई।

कमला हैरिस ने सुनाया किस्सा

कमला हैरिस ने सुनाया किस्सा

कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में दिवाली कार्यक्रम के दौरान अपनी बचपन की यादों को साझा किया और बताया, कि वो भारत में कितनी उत्साह से दिवाली मनाती थीं। कमला हैरिस ने कहा कि, "मेरे पास बचपन में दिवाली मनाने की बहुत अच्छी-अच्छी यादें हैं। आप में से कई लोगों की तरह हम हर दूसरे साल मानसून के मौसम से बचते हुए भारत जाते थे, और हम दिवाली मनाने के लिए भारत जाया करते थे"। उन्होंने कहा कि, "मुझे और मेरी बहन माया दिवाली के दौरान बीच रात में जाग जाया करते थे और बाहर निकल जाया करते थे।" उन्होंने कहा कि, निश्चित तौर पर उस वक्त जो हमारे परिवार के सबसे बड़े थे, जो हमारे दादा थे, उनके साथ हम दिवाली मनाते थे। उन्होंने कहा कि, "मेरी मां हमें छोटी-छोटी फुलझड़ियां देती थीं और हम इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए सड़कों पर उतरते थे।"

रोशनी दिखाने का त्योहार

रोशनी दिखाने का त्योहार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिवाली को 'होलीडे ऑफ होप' बताया और कहा कि, यह त्योहार दुनिया में एक-दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि, "दिवाली हमें शांति के लिए, न्याय के लिए, समझ के लिए, लड़ने के लिएस, अंधेरे में अपना प्रकाश चमकाने के लिए भी याद दिलाता है।" उन्होंने कहा कि, "यहां तक ​​कि जब शक्तिशाली ताकतें नफरत को बोने और बांटने का काम करती हैं, तो हमें याद है कि इन क्षणों में जहां हम अंधेरा देखते हैं, हमारा प्रकाश सबसे चमकीला होता है। यही वह चीज है जो हमें दिवाली की याद दिलाती है। अंधेरे के क्षणों में हमें उजाला दिखाई देता है।" आपको बता दें कि, कमला हैरिस ने दिवाली समारोह के लिए अपने अमेरिकी नौसेना वेधशाला आवास पर 100 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों की मेजबानी की।

बाइडेन ने भी दिवाली की यादें ताजा कीं

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी नवंबर 2016 के अंत में नौसेना की वेधशाला में आयोजित दिवाली समारोह को याद किया, जब उन्होंने बतौर उपराष्ट्रपति कार्यक्रम का आयोजन किया था। आपको बता दें कि, अमेरिका में अब तक की सबसे बड़ी दिवाली मनाई गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस खास मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय मूल के अमेरिकी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति की तरह दीये जलाए गए, पटाखे फोड़े गए, मिठाईयां बांटी गईं। भारतीय अमेरिकियों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिवाली समारोह मनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को दिवाली की बधाई दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+