मेडिकल टेस्ट से इनकार, अय्याशी में बने बाप... इमरान खान के लिए मुसीबत बनी नाजायज बेटी टैरिन कौन हैं?

इमरान खान की बेटी पर बवाल उस वक्त शुरू हुआ, जब इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई और मांग की गई, कि इमरान खान के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि वो सादिक और अमीन नहीं हैं।

imran khan hide daughter Tyrian White

Imran Khan Daughter Tyrian White: क्रिकेट कैरियर से ही रंगीन मिजाज के लिए मशहूर इमरान खान अपने पुराने रिश्तों की वजह से आज मुश्किल में फंसे हुए हैं। चार-चार शादियां करने वाले इमरान खान अब अपनी एक नाजायज बेटी को लेकर मुसीबत में घिर आए हैं और इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिकता स्वीकार कर ली गई है, जिसपर 20 दिसंबर को सुनवाई होने वाली है। इस बात के पर्याप्त सबूत मिले हैं, कि इमरान खान न्यूयॉर्क में रहने वाली अपनी बेटी को पैसे भेजते रहे हैं, लिहाजा इमरान खान के लिए अपनी अपनी बेटी को छिपाना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में आईये जानते हैं, कि अमेरिका में रहने वाली इमरान खान की बेटी टैरिन व्हाइट कौन हैं और इमरान खान ने अब तक अपनी बेटी को क्यों छिपाकर रखा था?

इस्लामाबाद में होगी सुनवाई

इस्लामाबाद में होगी सुनवाई

दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की बेटी को लेकर बवाल उस वक्त शुरू हुआ, जब इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उनकी बेटी को लेकर दायर किए गये एक याचिका को स्वीकार कर लिया। याचिका में पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 62 का हवाला देते हुए बेटी की बात छिपाने के आरोप में इमरान खान को आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए इमरान खान और पाकिस्तान चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है, कि इमरान खान ने जो चुनाव आयोग में हलफनामा दायर किया था, उसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों सुलेमान खान और कासिम खान का नाम तो दिया था, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी टैरिन व्हाइट का नाम नहीं दिया है, जो कानून का उल्लंघन है, लिहाजा इमरान खान के चुनाव लड़ने पर आजीवन रोक लगाई जाए।

कौन हैं इमरान की नाजायज बेटी?

कौन हैं इमरान की नाजायज बेटी?

इमरान खान ने जिस बेटी को चुनावी हलफनामे से छिपाकर रखा था, उनका नाम टैरिन व्हाइट हैं और वो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं। जब हमने टैरिन व्हाइट का ट्विटर अकाउंट खंगाला, तो हमें पता चला, कि उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कई खबरें शेयर कर रखी हैं और इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ से भी उनके काफी अच्छे रिश्ते हैं। टैरिन के ट्विटर अकाउंट से पता चलता है, कि वो पाकिस्तान के काफी करीब हैं और अपने एक ट्विट में उन्होंने नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री पद से हटने की खबर को भी शेयर किया था, जिससे पता चलता है, कि उन्हें पाकिस्तान की राजनीति में भी दिलचस्पी है। टैरिन अब 28 साल की हैं और न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं। उनकी मां का नाम सीटा व्हाइट है।

अमेरिकी कोर्ट में हो चुकी है पुष्टि

अमेरिकी कोर्ट में हो चुकी है पुष्टि

टैरिन व्हाइट को लेकर अमेरिका की अदालत में भी मामला चल चुका है और 13 अगस्त 1997 को कैलिफोर्निया हाईकोर्ट ने सुनवाई करने और तमाम सबूतों को खंगालने के बाद टैरिन व्हाइट को इमरान खान की बेटी करार दिया था। कोर्ट ने मेडिकल सबूतों के आधार पर इमरान खान को टैरिन का पिता करार दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान और टैरिन व्हाइट, दोनों का मेडिकल टेस्ट किया गया था और डीएनए टेस्ट के आधार पर इमरान खान को टैरिन का पिता बताया गया था। लेकिन, उसके बाद भी इमरान खान ने पाकिस्तान के अंदर टैरिन व्हाइट को अपनी बेटी का दर्जा नहीं दिया। हालांकि, वो टैरिन को पैसे भेजते रहे।

जांच के लिए नहीं दिए थे नमूने

जांच के लिए नहीं दिए थे नमूने

राजनीति में शुद्धता की बात करने वाले इमरान खान असल में टैरिन व्हाइट को कभी भी अपनी बेटी का दर्जा देना ही नहीं चाहते थे और उन्होंने मेडिकल टेस्ट से बचने की हर संभव कोशिश की। इमरान खान ने कैलिफोर्निया अदालत के बार बार कहने के बाद भी मेडिकल जांच के लिए नमूने नहीं दिए और उन्होंने जांच में शामिल होने की बात से ही इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान और सीटा व्हाइट साल 1987 से 88 के बीच एक सालों तक के लिए रिलेशनशिप में रहे थे और उन्होंने सीटा से शादी नहीं की। हालांकि, इस दौरान वो एक बेटी के पिता जरूर बन गये। जब कोर्ट में मुकदमा शुरू हुआ था, तो वकील ने कोर्ट में कहा था, कि इमरान खान रिलेशनशिप खत्म होने के बाद भी सीटा के संपर्क में थे।

1992 में हुआ था टैरिन का जन्म

1992 में हुआ था टैरिन का जन्म

कैलिफोर्निया हाईकोर्ट में चली सुनवाई के मुताबिक, 15 जून 1992 को टैरिन व्हाइट का जन्म हुआ था और कोर्ट में उनके वकील ने बताया कि, जन्म के बाद से इमरान खान ने टैरिन से ना ही एक बार भी मिलने की कोशिश की और ना ही बड़े होने के बाद उनसे कोई बात की। हालांकि, वो सीटा के साथ कभी भी बात कर लेते थे। साल 2004 में सीटा व्हाइट का दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया था, लेकिन मौत से पहले सीटा व्हाइट ने इमरान खान के खिलाफ अमेरिकी अदालत में केस कर रखा था।

एक नंबर के अय्याश थे इमरान खान

एक नंबर के अय्याश थे इमरान खान

कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान सीटा के वकील ने कहा था, कि क्रिकेटर रहने के दौरान इमरान खान बहुत बड़े अय्याश हुआ करते थे और नाइट क्लब जाना और महंगी शराब पीना उनका शौक था। क्रिकेट खेलन के दिनों में वो अकसर अमेरिका आया करते थे, लेकिन जब वो राजनीति में आए, तो एक नंबर के कट्टर बन गये। साल 1995 में ब्रिटिश अखबार न्यूज ऑफ द वर्ल्ड ने भी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट में लिखा था, कि इमरान खान ही टैरिन के पिता है, लेकिन वो इस बात को मानने से इनकार कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+