भारत के बॉर्डर सील करने को फैसले को चीन ने कहा मूर्खतापूर्ण
बीजिंग। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले दिनों कहा है कि वर्ष 2018 तक जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के साथ सटी सीमा को सील कर दिया जाएगा। चीन ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चीन का कहना है कि भारत का यह फैसला काफी मूर्खतापूर्ण है।

चीन और भारत के संंबंधों पर होगा असर
मंगलवार को चीन के लीडिंग थिंक टैंक इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल शंघाई एकेडमी में अतंराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ हू झियोंग ने कहा है कि भारत ने एक मूर्खतापूर्ण फैसला लिया है।
झियोंग की मानें तो पाक के साथ सटी सीमा को सील करने का भारत का फैसला भारत और चीन के संबंधों पर भी असर डालेगा। उनका कहना है कि चीन , पाकिस्तान को अपना सबसे भरोसेमंद साथी मानता है और उसके साथ काफी अहम रणनीतिक रिश्ते हैं।
शांति प्रक्रिया होगी प्रभावित
पिछले शुक्रवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच 3,323 किमी लंबी सीमा को दिसंबर 2018 तक पूरी तरह से सील कर देगा। झियोंग की मानें तो इस फैसले से भारत और पाक के बीच रिश्ते और तल्ख होंगे।
वहीं सदर्न एंड सेंट्रल एशियन स्टडीज इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वांगा देहुआ की मानें तो भारत और पाक के बीच सील्ड बॉर्डर दोनों तरफ से जारी शांति प्रक्रिया में बाधा डालने का ही काम करेगी।
भारत-पाक के बीच शीत युद्ध सी स्थिति
देहुआ कहते हैं कि भारत का फैसला दोनों देशों के बीच शीत युद्ध को दर्शाने के लिए काफी है। इसके अलावा इस फैसले से कश्मीर में रह रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। साथ ही चीन-भारत-पाकिस्तान, इन तीनों के रिश्ते और दुविधाजनक हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications