Israel Gaza War: गाजा की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता, रणधीर जायसवाल ने कहा सभी बंधकों को रिहा किया जाए
Israel Gaza War: गाजा की स्थिति पर भारत ने चिंता जताई है। मिनिस्टर ऑफ एक्सर्नल अफेयर्स( MEA) ने कहा कि हमास को सभी बंधक रिहा करने चाहिए। मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गाजा के लोगों को मानवीय सहायता जारी रखने की वकालत की। उन्होंने कहा हम गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
इस मामले में मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट किया। हम गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। यह जरूरी है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए। हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की निरंतर आपूर्ति का भी आह्वान करते हैं।

भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि संकट को हल करने के लिए कूटनीति और बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। भारत ने हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए आतंकी हमलों की निंदा की है और गाजा में नागरिकों की सहायता के लिए मानवीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया है।
बता दे कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते मंगलवार(18 मार्च) को हमलों का आदेश देते हुए कहा कि हमले "केवल शुरुआत" हैं और हमास के साथ भविष्य की बातचीत "केवल हमले के तहत ही होगी। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से बयान दिया कि पिछले 24 घंटों में हमास ने हमारी ताकत को महसूस कर लिया है। और मैं आपसे और उनसे वादा करना चाहता हूं कि यह तो बस शुरुआत है।
MEA क्या है?
MEA का पूरा नाम Ministry of External Affairs (विदेश मंत्रालय) है। यह भारत सरकार का एक प्रमुख मंत्रालय है, जो देश के विदेश संबंधों और कूटनीति (डिप्लोमेसी) से जुड़ी सभी गतिविधियों को संभालता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications