VIDEO: दोनों ओर से चलती ट्रेनों के बीच में फंस गया घोड़ा, कैसे जीती जिंदगी की जंग, दिल थामकर देखिए

नई दिल्ली, 25 जनवरी: जिंदगी में कितनी भी मुश्किल आ जाए, लेकिन जो भयभीत हुए बिना अपनी राह पर आगे बढ़ता है, उसकी जीत निश्चित है। मिस्र में एक घोड़े ने अपनी जिंदगी की जंग, अपने दम पर जीतकर इंसान को भी बहुत बड़ी शिक्षा दी है। यह वीडियो छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईपएस अधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जो वायरल है। मिस्र में दोनों दिशा में चलती ट्रेनों के बीच फंसे घोड़े का यह वीडियो खबर लिखे जाने तक करीब 4 लाख बार देखा जा चुका है और इसे हजारों रिट्वीट और लाइक्स मिल चुके हैं।

दो दिशा में तेज गति से चलती ट्रेनों के बीच फंसा घोड़ा

दो दिशा में तेज गति से चलती ट्रेनों के बीच फंसा घोड़ा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा इंसान को भी जिंदगी की बहुत बड़ी सबक सिखा गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो मिस्र का है, जिसे एक ट्रेन में सवार यात्रियों ने बनाया है। यह घटना इसी महीने की बताई जा रही है, जिसमें एक घोड़ा दो विपरीत दिशाओं में तेजी से चल रही ट्रेनों के बीच में फंस गया है। लेकिन उसने हार नहीं मानने की ठान रखी है। घोड़ा जिस दिशा में सरपट बिजली की गति से भाग रहा है, उसी दिशा में जा रही ट्रेन के यात्रों ने यह वीडियो बनाया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है; और एक बड़े आईपीएस अधिकारी ने उसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

लगातार एक दिशा में भागता रहा घोड़ा

लगातार एक दिशा में भागता रहा घोड़ा

मिस्र में असूत से सोहाग की ओर जा रही ट्रेन के यात्रियों ने यह वीडियो बनाया है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि यात्री दोनों ट्रेनों के बीच फंसे घोड़े को लेकर किस कदर बेचैन हो रहे हैं। वह खिड़कियों के बाहर सिर निकालकर लगातार घोड़े की ओर आवाज लगा रहे हैं। लेकिन, घोड़े ने क्या गजब का हौसला और फुर्ती दिखाई है कि बिना रुके सरपट भागता ही रहा है। 32 सेकंड का यह वीडियो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है। लेकिन, घोड़े ने कोई गलती नहीं की और जब सामने से आ रही ट्रेन पीछे की दिशा में आगे निकल गई तो वह उस ट्रैक की ओर भाग गया।

सोशल मीडिया पर लोग खूब कर रहे हैं वाहवाही

सोशल मीडिया पर लोग खूब कर रहे हैं वाहवाही

राहत की बात ये रही है कि इस भयानक मंजर में घोड़ा एक पल भी नहीं घबराया और उसे एक खरोंच तक नहीं आई और अपने हौसले की वजह से वह सुरक्षित बच निकला। उसकी इस कामयाबी पर यात्री उसकी वाहवाही करते सुने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं।

'घोड़े ने यह समझ नहीं खोया कि रास्ता आगे है'

'घोड़े ने यह समझ नहीं खोया कि रास्ता आगे है'

एक यूजर ने लिखा है 'हे भगवान....मुझे खुशी है कि आखिरकार वह सुरक्षित बाहर निकल आया। ईश्वर को शुक्रिया।' एक ने लिखा है कि 'अभी हार्ट फेल हो जाता।' एक यूजर लिखता है, 'घोड़े ने यह समझ नहीं खोया कि रास्ता आगे है....चिल्लाने वाले चिल्लाते रहे, चाहे उसकी चिंता में या भयभीत होकर....' हालांकि, वीडियो में कुछ यात्री खिड़की से सिर बाहर निकाल रहे हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक है और वनइंडिया आम लोगों को अपनी सुरक्षा का ख्याल रखने की सलाह देता है।

'छोटे से वीडियो में मानो जिंदगी का सबक है'

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- "घोड़ा दो ट्रेनों के बीच फंस गया। उसे दौड़ना आता था, रास्ता बदले बिना दौड़ता रहा और अंत में बाहर निकल आया। छोटे से वीडियो में मानो जिंदगी का सबक है। मुश्किलों के बीच फंसकर विचलित ना हो, बस खुदपर भरोसा रख के आगे बढ़ते रहो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+