Hong Kong ने Air India की फ्लाइट पर 3 अक्टूबर तक लगाई रोक, इसलिए उठाया हांगकांग ने सख्त कदम
हांग कांग। हांग कांग (Hong Kong) ने एयर इंडिया की फ्लाइट को रविवार से 3 अक्टूबर तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। हांगकांग प्रशासन ने ये कदम इसलिए उठाया है क्योंकि एयर इंडिया की फ्लाइट में कुछ यात्री कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने हांगकांग द्वारा लगाए प्रतिबंध की पुष्टि की है।

इससे पहले एयर इंडिया की यात्री उड़ान को 18 अगस्त से 31 अगस्त तक हांग कांग में उतरने से रोक दिया गया था। 14 अगस्त की दिल्ली-हांग कांग की फ्लाइट में 14 यात्रियों के COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये कदम उठाया गया था।
जुलाई में हांग कांग प्रशासन ने एक आदेश जारी किया था जिसके मुताबिक भारत से आने वाले सभी यात्रियों को तीन दिन पहले का कोविड-19 निगेटिव टेस्ट का प्रमाण पत्र दिखाना आवश्यक था। इसके साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कोविड-19 परीक्षण से गुजरना आवश्यक कर दिया गया था।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि हांगकांग ने 20 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि दो सप्ताह में केवल एक ही उड़ान 21 सितम्बर को हांग कांग के लिए निर्धारित है जिसे रद्द कर दिया गया है। साथ ही यात्रियों को इस बारे में सूचना दे दी गई है।
9 देशों के लिए है हांगकांग में नियम
हांग कांग प्रशासन के नियमों के मुताबिक भारत के अलावा, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के सभी यात्रियों के लिए एक COVID-19 निगेटिव प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इन 9 में से किसी भी देश से हांग कांग आ रही फ्लाइट को उड़ान के पहले एक फॉर्म जमा करना होता है जिसमें ये बताना होता है कि सभी यात्रियों के पास COVID-19 निगेटिव प्रमाणपत्र है।
दुबई ने भी फ्लाइट को किया था निलंबित
इससे पहले 28 अगस्त और 4 सितंबर को दो यात्रियों को COVID पॉजिटिव सर्टिफिकेट के साथ लाने के लिए दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी (DCAA) ने शुक्रवार को 24 घंटे के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों को निलंबित कर दिया था। शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई की उड़ान फिर से शुरू हो गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नियमों के मुताबिक भारत से आने वाले सभी यात्रियों के पास 96 घंटे पहले का जारी कोविड-19 का RT-PCR टेस्ट का निगेटिव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications