Hollywood News: पामेला एंडरसन ने 53 की उम्र में फिर से की शादी, बताया क्यों और कब की सीक्रेट वेडिंग

Hollywood News: पामेला एंडरसन ने 53 की उम्र में फिर से की शादी, बताया क्यों और कब की सीक्रेट वेडिंग

Hollywood News: Pamela Anderson Married Bodyguard Dan Hayhurst: पॉप्युलर 'बेवॉच' स्टार और अमेरिकन ऐक्ट्रेस पामेला एंडरसन 53 साल की उम्र में छठी बार शादी की है। पामेला एंडरसन (American-Canadian actress Pamela Anderson) ने इस बार शादी अपने ही बॉडीगार्ड डैन हेहर्स्ट ( Dan Hayhurst) से की है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। पामेला एंडरसन ने डेली मेल से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बॉडीगार्ड डैन हेहर्स्ट से शादी क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर 2020 को की है। पामेला एंडरसन ने कहा, ''मैं प्यार में हूं। हम दोनों ने क्रिसमस की शाम शादी की थी। हम दोनों ने ये शादी अपने परिवार के आशीवार्द से की है। जो भी हमारी इस शादी के बारे में जानते हैं वो हमसे काफी खुश हैं।''

pamela anderson

पामेला एंडरसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी ये शादी लंबी चलेगी। पामेल एंडरसन ने कहा, ''हमने उस प्रोपर्टी पर शादी की है, जो मैंने अपने ग्रैंड पैरंट्स से 25 साल पहले खरीदी थी। यही वह जगह थी, जहां मेरे पैरंट्स ने शादी की थी और वो आजतक साथ में हैं। इसलिए मुझे भी ऐसा लगता है कि मेरी भी शादी चलेगी। मुझे ऐसा लह रहा है कि मैं गोल घूमकर आई हूं।''

पामेला एंडरसन ने कहा, ''मैं अब ठीक उसी जगह हूं, जहां मैं रहना चाहती थी। मैं उस आदमी की बाहों में हूं, जो मुझे सच्चा वाला प्यार करता है।'' पामेल एंडरसन ने कहा, कोरोना काल की वजह से मैं अपनी शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुला पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+