पाकिस्तान के मंदिर में तोड़फोड़, दहशत में हिंदू समुदाय

इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने समाचार पत्र को बताया कि मोटरसाइकिल पर छह से आठ लोग इलाके में आए और मंदिर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता, हमला किसने और क्यों किया।

कराची, 9 जून : पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। जानकारी के मुताबिक वहां, देवताओं की मूर्तियों को विखंडित कर दिया गया है। यह घटना कराची शहर के कोरंगी इलाके की है, जहां पर उपद्रवियों ने श्री मारी माता मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

    Pakistan: Karachi City के Mandir में तोड़फोड़, दहशत में सारे Hindu Family | वनइंडिया हिंदी | #News
    idol

    कोरंगी थाना क्षेत्र में तोड़फोड़
    जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के पूजा स्थलों में तोड़फोड का यह ताजा मामला है। पुलिस ने बताया कि कराची कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई। माता का मंदिर कोरंगी थानाक्षेत्र के 'जे' इलाके में स्थित है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर को मुआयना करने के बाद मामले के बारे में पूछताछ की.

    हिंदू समुदाय में दहशत
    समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार, इस घटना से कराची के हिंदू समुदाय के लोग दहशत में हैं। जहां पर यह घटना हुई है, वहां आसपास पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

    6 से 8 लोगों ने मंदिर पर हमला किया
    इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर छह से आठ लोग इलाके में आए और मंदिर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता, हमला किसने और क्यों किया।' उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत दर्ज करने को कहा गया है।

    तोड़फोड़ कर भागे उपद्रवी
    कोरंगी के थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने कहा कि पांच से छह अज्ञात संदिग्ध मंदिर में दाखिल हो गए और वहां तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मंदिर पर हमला करने वाले अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.

    मंदिर पर हुआ हमला
    बता दें कि, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के मंदिरों को अक्सर निशाना बनाया जाता है। अक्टूबर में कोटरी स्थित सिंधु नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+