'एफ-16 पाकिस्तान को ओबामा की ओर से दिया गया गिफ्ट'
वाशिंगटन। अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को आठ एफ-16 फाइटर जेट्स देने की मंजूरी क्या मिली है, भारत से लेकर अमेरिका तक विवाद शुरू हो गया है। भारत की ओर से अमेरिकी राजदूत से इसकी आपत्ति दर्ज करा दी गई थी तो वहीं अब एक हिंदु संगठन ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के इस फैसले की निंदा की है।

हिंदु अमेरिकन फाउंडेशन, एचएएफ की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इस संगठन की ओर से कहा गया है कि अमेरिका का यह फैसला पाकिस्तान को उसके बुरे व्यवहार के लिए ईनाम देने जैसा है।
एफ16 से जुड़े कुछ खास तथ्य
संगठन के मुताबिक ओबामा और उनका प्रशासन जानता है कि कैसे पाकिस्तान भारत के साथ ही अफगानिस्तान को निशाना बना रहा है और किस तरह से वह आतंकी गतिविधियों का समर्थन कर रहा है।
इसके बावजूद अमेरिका की ओर से यह घोषणा की गई है। संगठन के सीनियर डायरेक्टर समीर कालरा के मुताबिक संगठन ओबामा के इस फैसले का निंदा करता है।
कालरा के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक खुद बड़े पैमाने पर उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान की आर्मी ने देश की पॉलिसी के बदले हुए रवैये के तौर पर आतंकवाद का प्रयोग बंद करने से इनकार कर दिया है।
ऐसे में एफ-16 विमानों की बिक्री का मतलब पाकिस्तान को उसके बुरे व्यवहार के लिए इनाम करना ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications