हिन्दू बहुल देश की मुसलमान महिला प्रेसिडेंट बनीं
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मारीशस को लघु भारत माना जाता है। वहां पर भारतवंशी बहुमत में है। उनमें भी हिन्दुओं की तादाद बाकी से ज्यादा है। उस देश की नई राष्ट्रपति बनी हैं अमीना गुरीब फकिम नाम की महिला।
मारीशस अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा सुंदर देश है। इधर एक मुसलमान महिला का प्रेसिडेंट बनना अहम है। आइये जाने मारीशस की नई राष्ट्रपति के संबंध में 10 खास बातें।
- अमीना गुरीब फकिम साइंटिस्ट हैं।
- वह मारीशस की पहली महिला राष्ट्रपति हैं।
- वह मारीशस में औरतों के अधिकारों के लिए एक्टिव रही हैं।
- वह पांच वर्ष के लिए राष्ट्रपति पद पर रहेंगी।
- उनके पुरखे भारत से ही मारीशस में जाकर बसे थे।
- उन्होंने कैलाश प्रयाग का स्थान लिया है।
- उनकी उच्च शिक्षा ब्रिटेन में हुई है।
- उनके दो बच्चे हैं।
- अमीना गुरीब फकिम के पति सर्जन हैं।
- उन्हें देश के प्रधानमंत्री अनिरुद् जुगन्नाथ का करीबी माना जाता है।













Click it and Unblock the Notifications