दुनिया में शुरू हुआ राम मंदिर उद्घाटन से पहले जश्न, अमेरिका में भारतीय मूल के हिंदुओं ने निकाली बाइक रैली
Hindu Americans Organise Mini Car Rally in US: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले महीने होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही दुनिया भर में जश्न मनाना शुरू हो गया है। अमेरिका में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में एक कार रैली का आयोजन किया।
शनिवार दोपहर हिंदू समुदाय के कई सदस्य फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड के पास स्थित श्री भक्त अंजनेय मंदिर में एकत्र हुए, जहां आयोजकों ने कहा, भारत में राम मंदिर के महीने भर चलने वाले उत्सव की शुरुआत हो गई है।

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, कि "हिंदुओं द्वारा 500 वर्षों के संघर्ष के बाद, भगवान श्री राम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है और इसलिए हम अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन, डीसी क्षेत्र में उसी का एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। उत्सव में राम लीला, श्री राम की कहानियां, श्री राम के लिए हिंदू प्रार्थनाएं, भगवान श्री राम और उनके परिवार के लिए भजन (भक्ति गीत) का आयोजन किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "उत्सव में विभिन्न उम्र के बच्चों द्वारा भगवान श्री राम के जीवन पर लगभग 45 मिनट तक अमेरिका में पैदा हुए बच्चों की समझ के अनुसार लीला का मंचन किया जाएगा।"
कार्यक्रम के सह-आयोजक और एक स्थानीय तमिल हिंदू नेता, प्रेमकुमार स्वामीनाथन ने तमिल भाषा में भगवान श्री राम की स्तुति करते हुए एक गीत गाया और संयुक्त राज्य अमेरिका में 20 जनवरी के उत्सव के साथ-साथ अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में वास्तविक उद्घाटन के लिए सभी हिंदू परिवारों को निमंत्रण दिया।
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद अन्य आयोजकों ने कन्नड़, तेलुगु और अन्य भाषाओं में भगवान श्री राम के महत्व का वर्णन किया, जो दुनिया भर में रहने वाले हिंदुओं के लिए अनुकरणीय हैं।
कार रैली के आयोजक कृष्णा गुडिपति ने श्री राम के सभी भक्तों को एक बड़ी कार और मोटरसाइकिल रैली के साथ अयोध्या मंदिर का उत्सव मनाने के लिए आमंत्रित किया।
स्थानीय हिंदू नेता अंकुर मिश्रा ने बताया कि कई हिंदू पीढ़ियों और परिवारों के लिए अमेरिकी संस्कृति का आदर्श नागरिक बनने के लिए अयोध्या मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन को याद रखना काफी महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications