Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hindenburg Research और एंडसरन पर दर्ज हो सकता धोखाधड़ी का मामला,काले कारनामों की पोल खुलने की रिपोर्ट

Hindenburg Research: विवादित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग और इसके संस्थापक नाथन एंडरसन अब अपने ही बुने जाल में फंसने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके काले कारनामों के खिलाफ ठोस सबूत सामने आने शुरू हो चुके हैं। यह खुलासा कनाडा के ओंटारियो में अदालती लड़ाई के दौरान हुआ है। इसके अनुसार इस खुलासे से हिंडनबर्ग के गुप्त ताल्लुकातों और इसके और एंडरसन की ओर से संभावित प्रतिभूति घोटालों और गलत खुलासों की पोल खुलने लगी है।

कनाडा की ऑनलाइन इंवेस्टिगेटिव न्यूज संस्था मार्केटफ्रॉड्स की रिपोर्ट में हिंडनबर्ग और नाथन एंडरसन को लेकर यह खुलासे किए गए हैं। इसके मुताबिक, 'नेट एंडरसन और एंसन फंड्स दोनों के खिलाफ प्रतिभूति धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं;और हमने रिपोर्ट लिखने के वक्त तक केवल 5% मटेरियल की समीक्षा की है।'

hindenburg research

Hindenburg Research: एंडरसन के खिलाफ चल सकता है आपराधिक मुकदमा-रिपोर्ट

इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'यह लगभग तय है कि जब हिंडनबर्ग और एंसन के बीच पूरा लेन-देन एसईसी तक पहुंचेगा,तो 2025 में नेट एंडरसन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के अपराध में आरोप दर्ज होंगे।'

एंडरसन ने जिस तरह से अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से तीन दिन पहले आनन-फानन में अपना कारोबार बंद करने का फैसला किया, उससे न सिर्फ हर कोई हैरान हुआ, बल्कि इस तरह की आशंकाएं तभी से पैदा होनी शुरू हो गईं कि जांच से बचने के लिए ऐसा किया गया है।

Hindenburg Research: पिछले साल नवंबर से खुलने लगी काले कारनामों की पोल

पिछले साल (2024 ) नवंबर में ब्लूमबर्ग की क्रैक रिसर्च टीम ने एक विस्तृत रिपोर्ट छापी थी। यह हिंडनबर्ग समेत विभिन्न शॉर्ट-सेलर्स और रिसर्च कंपनियों के पीछे काम करने वाले असली ताकतों को उजागर करने वाली श्रृंखला की पहली रिपोर्ट थी।

'शॉर्ट-सेलर्स सीक्रेट टॉक्स एंड अलायंसेज इमर्ज इन कोर्ट बैटल'शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च और एंसन फंड्स समेत कई कंपनियों पर फोकस किया गया है,जो कि भारतीय मूल के मोएज कासम की ओर से संचालित एक कनाडाई फंड है।

हालांकि ब्लूमबर्ग को हिंडनबर्ग ने एंसन के साथ किसी तरह के संबंधों से इनकार करते हुए बताया था,'विभिन्न स्रोतो से हर साल सैकड़ों सुराग मिलते हैं। हम प्रत्येक सुराग की कठोरता से जांच करते हैं और अपने काम में हमेशा ही पूर्ण संपादकीय स्वतंत्रता बनाए रखते हैं।'

Hindenburg Research: दर्जनों ईमेल लीक होने से खुलने लगी पोल

इस आर्टिकल के छपने के बाद खुद एंडरसन ने भी सार्वजनिक तौर पर एंसन या किसी और के साथ पार्टनर्शिप की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया था। लेकिन, जो ईमेल लीक हुए हैं, वह कुछ और ही इशारा करते हैं। 2019 में हिंडनबर्ग और एंसन के संजीव पुरी के बीच जो दर्जनों ईमेल का आदान-प्रदान हुआ है, उससे संकेत मिलता है कि एंसन न केवल संपादकीय की अगुवाई की,बल्कि इसमें हिंडनबर्ग का न के बराबर या बहुत कम नियंत्रण था। हालांकि, अभी भी यह अनिश्चित है कि इन सबके बदले दोनों के बीच किसी तरह की वित्तीय साठगांठ थी।

Hindenburg Research: अडानी ग्रुप हुआ है इनकी 'गलत' रिपोर्ट का सबसे बड़ा शिकार

सूत्रों ने संकेत दिया है कि अडानी ग्रुप जो हिंडनबर्ग और एंडरसन के काले कारनामों का सबसे बड़ा शिकार हुआ है, उसने अपने खिलाफ काम करने वालों से निपटने के लिए पिछले साल विदेशी खुफिया पार्टनरों के साथ गुप्त तहकीकात शुरू की थी। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ अपनी पहली रिपोर्ट जनवरी 2023 में जारी की थी, जिससे इसके मार्केट वैल्यू को 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था।

Hindenburg Research: साठगांठ में संगठित अपराध से जुड़े लोग भी शामिल?

कुछ रिपोर्ट तो इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि एंसन को सपोर्ट करने वालों में कुछ लोग संगठित अपराध (Organized Crime) से भी जुड़े हैं। हालांकि, अडानी ग्रुप के खिलाफ किए गए हमलों में एंसन की क्या भूमिका रही है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

एंसन के फाउंडर की पत्नी मारिसा सीगल कसम और महुआ मोइत्रा जेपी मॉर्गन में साथ काम करती थीं। टीएमसी सांसद मोइत्रा ने वहां लगभग 12 वर्षों तक काम किया था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद महुआ उन सांसदों में सबसे आगे रही थीं, जिन्होंने लोकसभा में उसे अडानी ग्रुप को टारगेट बनाने के लिए हथकंडा बनाया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+