वेबसाइट का दावा हिलेरी के पास 65% तक राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के आसार

अमेरिकी वेबसाइट का दावा अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन के जीतने के आसार 65 प्रतिशत तक।

वाशिंगटन। मंगलवार को अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव होंगे और इसके बाद नौ नवंबर को चुनावों के नतीजे आएंगे। लेकिन इन नतीजों से पहले अमेरिका की एक वेबसाइट फाइवथर्टीएट ने कहा है कि डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के चुनावों
में जीत हासिल करने के आसार 65% तक हैं।

hillary-clinton-600.jpg

हिलेरी को मिलेंगे 291 वोट्स

वेबसाइट ने एफबीआई की ओर से हिलेरी क्लिंटन को ई-मेल मामले पर क्‍लीन चिट मिलने से पहले जीत का प्रतिशत 81 तक करार दिया था। वहीं ट्रंप के जीत के आसार 34.6 प्रतिशत तक बताए गए हैं।

अमेरिकी चुनावों में उम्‍मीदवार को जीत हासिल करने के लिए कम से कम 270 इलेक्‍टोरल वोट्स की जरूरत होती है।

अनुमान लगाया गया है कि हिलेरी को करीब 291.9 प्रतिशत तक इलेक्‍टोरल वोट्स मिल सकते हैं तो वहीं ट्रंप को सिर्फ 245.3 वोट्स ही हासिल हो पाएंगे।

ट्रंप को 45.4 प्रतिशत वोट्स

वेबसाइट की ओर से विश्‍लेषण किया गया है कि क्लिंटन को 48.3 प्रतिशत तो ट्रंप को सिर्फ 45.4 प्रतिशत वोट्स मिलने की संभावना जताई गई है।

वेबसाइट के फाउंडर और एडीटर-इन-चीफ नेत सिल्‍वर ने एक ब्‍लॉग में कहा कि यह कहना काफी मुश्किल है कि एफबीआई डायरेक्‍टर के बयान के बाद हिलेरी के वोट्स बढ़ेंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+