हिजबुल्ला ने इजराइल पर शुरू की रॉकेट की बारिश, अमेरिका ने नागरिकों को तुरंत लेबनान छोड़ने को कहा
मिडल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। इजराइल और टर्की के बीच हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कई रॉकेट दागे हैं।
जिस तरह से हाल ही में इजरायल ने हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर और हमास नेता इस्माइल हनियेह को मार गिराया, उसके बाद हिजबुल्ला ने जवाबी कार्रवाई की है। टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार हिजबुल्ला ने इजरायल में मोशाव बेत हिलेल को निशाना बनाया है।

हिजबुल्ला की ओर से हिलेल पर दागे गए दर्जनों रॉकेट का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर जो फुटेज शेयर की गई हैं, उसमे देखा जा सकता है कि इजराइल के इरोन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ने इन रॉकेट को इंटरसेप्ट कर लिया। इस हमले में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
लेबनान छोड़ने की सलाह
इजराइल और टर्की के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को तत्काल लेबनान से बाहर जाने की सलाह दी है। नागरिकों से कहा गया है कि जैसे ही कोई टिकट मिले, आप वहां से बाहर निकलिए।
वहीं जॉर्डन विदेश मंत्री ने भी अपने अपने नागिरकों को सलाह दी है कि वह तत्काल लेबनान से बाहर निकलें। साथ ही कनाडा ने अपने नागरिकों को बाहर निकलने का सुझाव दिया है।
अमेरिका का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उम्मीद थी कि इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकियों के बावजूद ईरान पीछे हट जाएगा, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
बाइडेन से जब ईरान के इरादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। इस बीच अमेरिका अपने कर्मियों की सुरक्षा और इजरायल का समर्थन करने के लिए क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।
तनाव की शुरुआत
बता दें कि इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स पर हमले के बाद इजरायल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। गोलान हाइट्स पर हुए हमल में 12 बच्चे और किशोर मारे गए थे। इस हमले के बाद इजरायल ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे हिजबुल्लाह है और इसका बदला लेने की कसम खाई थी।
एक्शन मोड में इजराइल
हालांकि हिजबुल्लाह ने इस हमले में किसी भी तरह से की संलिप्तता से इनकार किया था। लेकिन इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बेरूत में इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर फुआद शुक्र को मौत के घाट उतार दिया।
यही नहीं इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के दौरान हमास प्रमुख इस्माइल हनीयेह की ईरान में हत्या कर दी गई।
#TelAviv
— Bahri Kılınç (@BahriKln7) August 3, 2024
İran İsrail#Hizbullah pic.twitter.com/q7OZLJxpLu












Click it and Unblock the Notifications