अमेरिका में बैक टू बैक मुसीबत: आइडा के बाद भारी बारिश का अलर्ट, न्यूयॉर्क में लगा आपातकाल
नई दिल्ली, 2 सिंतबर: कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन दिन पहले वहां पर श्रेणी-4 का तूफान आया था, जिसने कई इलाकों में तबाही मचाई, तो वहीं अब कई बड़े शहरों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। जिसको देखते हुए न्यूयॉर्क में भी आपातकाल लगा दिया गया। साथ ही लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जा रही है। वहीं जगह-जगह पर राहत एवं बचाव दल को तैयान किया गया है।

मेयर ने कही ये बात
मेयर बिल डी ब्लासियो ने ट्वीट कर लिखा कि मैं आज रात न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल की स्थिति घोषित कर रहा हूं। आज रात को ऐतिहासिक बारिश होगी, जिससे भयंकर बाढ़ और सड़कों पर खतरा पैदा होने की आशंका है। ऐसे में सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और सड़कों से दूर रहें। साथ ही सभी आपातकालीन विभाग से संबंधित लोगों को उनका काम करने दें।

बिजली भी कटी
से दूर रहें। सब जगह पानी भरा होने की आशंका है, ऐसे में ड्राइव ना करें। मेयर के मुताबिक सरकार अपनी नजर पावर ग्रिड पर बनाए हुए है, अभी तक उन्होंने 5300 ग्राहकों को बिना बिजली के देखा है। उन्होंने उम्मीद जताई की कुछ ही घंटों में बारिश थम जाएंगी, तब तक लोगों को घरों में ही रहना चाहिए।

सबवे में घुसा पानी
अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक न्यूयॉर्क में कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन अब बहुत ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है। इससे पहले ही पानी भरने की वजह से सबवे सर्विस को बंद करना पड़ा था। वहीं न्यूजर्सी में नीवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स सस्पेंड हो गईं। न्यूजर्सी ट्रांजिट ने भी रेल सेवाओं को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क पर पानी भरने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications