पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने अपनी आध्यात्मिक 'गुरु' से की तीसरी शादी?

इस्लामाबाद। पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के बड़े राजनेता इमरान खान की शादी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। ऐसी खबरें हैं कि नए साल पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने फिर से शादी कर ली है। द न्यूज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने आध्यात्मिक झुकाव रखने वाली महिला के साथ शादी की है। बताया जा रहा है कि इमरान खान काफी समय से आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए उनके संपर्क में थे।

1 जनवरी को लाहौर में शादी करने की खबर

1 जनवरी को लाहौर में शादी करने की खबर

रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी की रात में इमरान खान ने लाहौर में शादी करके 2018 का आगाज किया। इसके अगले दिन एंटी टेररिज्म कोर्ट में जमानत के लिए इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्हें जमानत मिल गई। जानकारी के मुताबिक मुफ्ती सईद ने इमरान खान का निकाह पूरा कराया। वो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ कोर कमेटी के सदस्य रहे हैं। 8 जनवरी, 2015 में रेहम खान के साथ सार्वजनिक तौर पर इमरान खान ने शादी की थी। इससे पहले नवंबर 2014 में भी उनकी शादी का खबरें आई थीं।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने खबरों को किया खारिज

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने खबरों को किया खारिज

हालांकि जब मुफ्ती सईद को इमरान खान के नए निकाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में साफ तौर से कुछ भी नहीं कहा। इमरान खान के राजनीतिक सचिव अवन चौधरी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता नईम उल हक ने शादी की खबर को सिरे से खारिज किया है। हालांकि पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इस निकाह में शामिल हुए थे। इमरान खान की पार्टी से जुड़े और राजनीतिक सचिव अवन चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पीत पत्रकारिता का उदाहरण है और इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

इमरान खान पहले ही दो शादी कर चुके हैं

इमरान खान पहले ही दो शादी कर चुके हैं

बता दें कि इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश मूल की जेमिमा खान से हुई थी। जेमिमा खान के साथ 9 साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया था। इसके बाद टीवी एंकर रेहम खान से इमरान खान ने दूसरी शादी की। हालांकि रेहम खान के साथ उनका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका। अब एक बार फिर से पाकिस्तानी मीडिया में इमरान खान की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि लाहौर में उन्होंने 1 जनवरी को निकाह किया है। फिलहाल इमरान खान की पार्टी ने इन खबरों को खारिज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+