Kuwait News: शेख नवाफ के निधन पर कुवैत जाएंगे हरदीप सिंह पुरी, पीएम मोदी के विशेष दूत बनकर करेंगे दौरा

कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का शनिवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक शेख नवाफ के निधन पर भारत सरकार ने रविवार को पूरे देश में एक दिन के शोक का ऐलान किया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में कुवैत का दौरा करेंगे।

hardeep-singh-puri-visiting-kuwait

वह नए अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तरफ से व्यक्तिगत संवेदना पत्र सौंपेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को भेजे एक संदेश में कहा कि 17 दिसंबर को राजकीय शोक के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक शेख नवाफ नवंबर के अंत से ही एक अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। शेख ने सितंबर 2020 में कुवैत की सत्ता संभाली थी। शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद उन्हें कुवैत की राजगद्दी मिली थी।

करीब 24-25 साल की उम्र में राजनीति में एंट्री करने वाले शेख नवाफ ने कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने गृह मंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर कुवैत के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के रूप में भी कार्य किया।

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा के निधन के बाद उनके भाई शेख मेशाल को नया अमीर घोषित किया गया है। कुवैत के नए अमीर शेख मेशाल का जन्म 1940 में हुआ था। शेख मेशाल, दिवंगत अमीर शेख नवाफ के छोटे भाई हैं तथा शेख अहमद अल-जबर अल-सबा के सातवें बेटे हैं। शेख अहमद ने 1921 से 1951 तक कुवैत पर शासन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+