Israel Hamas War: हमास का टॉप कमांडर सालेह अल अरौरी, जिसे इजराइल ने लेबनान में घुसकर मारा, US को भी थी तलाश
Israel Hamas War: लेबनान के दक्षिण बेरूत में हमास के टॉप लीडर सालेह अल अरौरी (Saleh Al Arouri) को इजरायन ने एक हमले में मार गिराया। लेबनान के भीतर घुसकर इजरायल की एक बड़ी कार्रवाई है। रिपोर्ट्स में आईडीएफ के उच्च अधिकारी एक हवाले से न्यूज एजेंसी एएफपी ने कहा कि इजराइल के हमले में सालेह अल-अरुरी के साथ उनके सिक्योरी पर्सन की भी मौत हो गई। वहीं लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हमास कार्यालय को निशाना बना रही है।
इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर 88वें दिन एक बड़ी खबर आई। हमास ब्रांच फाउंडरों में शामिल में सालेह अल अरौरी को इजरायल ने मार गिराया।

इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर 88वें दिन एक बड़ी खबर आई। हमास ब्रांच फाउंडरों में शामिल में सालेह अल अरौरी को इजरायल ने मार गिराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सालेह की हत्या दक्षिण बेरूत में एक विस्फोट में की गई।
हमास ने मंगलवार को अपने आधिकारिक चैनल कहा कि अल-अरौरी "विश्वासघाती जायोनी हमले" में मारे गए। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा है कि विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए। हमले में इजरायली ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है।
पीएम नेतन्याहू ने अरौरी को खत्म करने की खाई थी कसम
अल-अरौरी हमास के पोलित ब्यूरो में एक वरिष्ठ अधिकारी थे। हमास के अंदर सालेह को सैन्य मामलों में मजबूत पकड़ वाला माना जाता था। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू न7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले के पीछे सालेह का हाथ मान रहे थे। नेतन्याहू ने सालेह को मारने की भी कसम खाई थी। वहीं दूसरी ओर आतंकी संगठन हमास के टॉप कमांडर पर यूएस ने 40 करोड़ रुपए से अधिक का ईनाम घोषित किया था।
कौन था सालेह अल अरौरी?
सालेह अल अरौरी हमास की सैन्य शाखा के संस्थापक सदस्यों में से एक था। उसने वेस्ट बैंक में हमास का नेतृत्व भी किया था। हमास से संघर्ष के दौरान अरौली पहले से ही इजरायल के निशाने पर था। लेबनानी मीडिया अल मनार और अल-मायादीन चैनल के रिपोर्ट्स के मुताबिक अरौरी हत्या के लिए इजरायल ने एक विस्फोट किया था, जो कि लेबनान में बेरूत के दक्षिण में हमास के कार्यालय को निशाना बनाकर किया गया था। इस दौरान वहां मौजूद अरौरी इसकी चपेट में आ गए और जिससे उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications