करारा जवाब मिलेगा... हमास के नंबर-2 के मारे जाने से बौखलाया हिज्बुल्लाह, इजराइल को दी अंजाम भुगतने की धमकी
Saleh al-Arouri: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पहला कसम पूरा हो गया है और इजराइल ने हमास के दूसरे सबसे बड़े नेता सालेह अल-अरौरी को मार गिराया है। सालेह अल-अरौरी को बेरूत में एक बम धमाके में उड़ा दिया गया है।
जिसके बाद आतंकी संगठनों में गुस्सा भर गया है और लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह समूह ने चेतावनी दी है, कि उनके नियंत्रण वाले बेरूत में हमास के डिप्टी लीडर की हत्या का करारा जवाब दिया जाएगा।

हिज्बुल्लाह ने कहा है, कि हमास के उप नेता की हत्या को "बिना जवाब दिए, बिना दंड दिए नहीं छोड़ा जाएगा"।
हिज्बुल्लाह ने इसे "लेबनान पर एक गंभीर हमला" करार दिया है।
हिज्बुल्लाह ने एक बयान में कहा है, कि "हम, हिजबुल्लाह, पुष्टि करते हैं, कि यह अपराध अनुत्तरित या दंडित किए बिना नहीं जाएगा।" बयान में इसे "लेबनान पर एक गंभीर हमला... और युद्ध के दौरान एक खतरनाक डेवलपमेंट" कहा गया है।
दो सुरक्षा अधिकारियों ने एएफपी को बताया, कि एक इजरायली हमले में हमास के सहयोगी हिजबुल्लाह के गढ़ दक्षिणी बेरूत में हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी की मौत हो गई है।

आपको बता दें, कि अक्टूबर में हमास के साथ इजराइल का युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह इजराइल के साथ लगभग रोजाना सीमा पार संघर्ष में लगा हुआ है।
पिछले महीने, ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा था, कि एक इजरायली मिसाइल हमले में सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की विदेशी ऑपरेशन शाखा, कुद्स फोर्स के एक वरिष्ठ कमांडर रज़ी मौसावी की मौत हो गई थी।
मुसावी चार वर्षों में ईरान के बाहर मारे जाने वाले सबसे सीनियर कुद्स फोर्स कमांडर था।
हिज्बुल्लाह ने कहा, कि जिस हमले में अरौरी की मौत हुई, वह "कमांडर रज़ी मौसावी की हत्या की ही तरह था।"
वहीं, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह बुधवार को टेलीविजन पर भाषण देने वाला है, जिसमें माना जा रहा है, कि वो अरौरी की मौत पर कोई घोषणा कर सकता है।
अरौरी का मारा जाना हमास के लिए बहुत बड़ा झटका है और अब हमास का मुख्य नेता भी अपनी जान बचाने के लिए भागा फिर रहा है। जिस ड्रोन हमले में अरौरी मारा गया है, उसमें लेबनानी मीडिया ने दावा किया है, कि कुल 6 लोग मारे गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications