Gurpurab 2022: ननकाना साहिब में मनाएंगे गुरु नानक जयंती, सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

सिख श्रद्धालु आठ नवंबर को गुरुद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित (Guru Nanak Jayanti 2022) समारोह में हिस्सा लेंगे। जत्थे 15 नवंबर को वापस भारत लौटेंगे।

गुरु नानक जयंती समारोह (Guru Nanak Jayanti 2022) में शामिल होने के लिए भारत से सिख श्रद्धालुओं के कई जत्थे रविवार को अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिख श्रद्धालुओं की संख्या करीब 2,500 के आसपास हो सकती है। वहीं, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। वे जत्थों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहे हैं। भारत चाहता है कि गुरुपुरब (Gurpurab 2022) के लिए विभिन्न गुरुद्वारों में पाकिस्तान जाने वाले भारतीय जत्थों की यात्रा को सुगम बनाया जा सके।

सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण

सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। खबर के मुताबिक गुरु नानक की जयंती में शामिल होने के लिए भारत से 2,500 से अधिक सिख श्रद्धालु लाहौर पहुंचे हैं। उन्हें ट्रेन से ननकाना साहिब ले जाया गया।

तीर्थयात्रियों के लिए सौभाग्य की बात

तीर्थयात्रियों के लिए सौभाग्य की बात

भारत में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य मनजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश गुरुपर्व को मनाने के लिए दुनियाभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरु नानक देव के जन्मस्थान यानी ननकाना साहिब समारोह का आयोजन सौभाग्य की बात है। उसका हिस्सा होना तीर्थयात्रियों के लिए बहुत ज्यादा ही सौभाग्य की बात है।

पाकिस्तान में अन्य तीर्थ स्थलों का दौरा करेंगे सिख तीर्थयात्री

पाकिस्तान में अन्य तीर्थ स्थलों का दौरा करेंगे सिख तीर्थयात्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीर्थयात्री पाकिस्तान में अन्य ऐतिहासिक सिख तीर्थस्थलों का भी दौरा करेंगे। सात नवंबर यानी की आज तीर्थयात्रियों का जत्था शेखुपुरा स्थित गुरुद्वारा सच्चा सौदा में मत्था टेकेगा। सिख श्रद्धालु आठ नवंबर को गुरुद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। नौ नवंबर को हसन अब्दाल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए प्रस्थान करेंगे। 10 नवंबर को वहां रुकने के बाद 11 नवंबर को लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब पहुंचेंगे। जत्थे 15 नवंबर को वापस भारत लौटेंगे।

रविवार को 2 हजार से अधिक श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि गुरु नानक की जयंती में शामिल होने के लिए भारत से 2,500 से अधिक सिख श्रद्धालु लाहौर पहुंचे हैं। उन्हें ट्रेन से ननकाना साहिब ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, 2,942 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा प्रदान किया गया है। वहीं, खबर है कि सिख समुदाय के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती पर पाकिस्तान सरकार ने विदेशों में से जाने वाले दर्जनों खालिस्तान समर्थक सिखों को वीजा देने से इनकार कर दिया है।

(Photo Credit : Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+