पाकिस्तान नें बाढ़ से भारी तबाही, Gurdwara Kartarpur Sahib भी पूरा पानी में डूबा

Gurdwara Kartarpur Sahib: पंजाब में हो रही बारिश का असर पाकिस्तान के बड़े हिस्से पर भी दिख रहा है। पंजाब के डैम से पानी छोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पूरी तरह से पानी में डूब गया है। पाकिस्तान के बड़े हिस्से में पानी का संकट है। पाकिस्तान में भी भारी बारिश हो रही है और इस वजह से हालात अस्त-व्यस्त हो गए हैं। सागर नदी से रावी बांध में बहुत ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण ऐसे हालात बन गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे में 5 से 7 फीट तक पानी भर गया है। हालांकि, गुरु ग्रंथ साहिब सुरक्षित है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान की सीमा पर यह गुरुद्वारा करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद पहली बाढ़ जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदा झेल रहा है। यह कॉरिडोर फिलहाल भारत की ओर से बंद कर दिया गया है। बांध में एक दरार भी आई है जिसकी वजह से बाबा नानक शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Gurdwara Kartarpur Sahib

Gurdwara Kartarpur Sahib का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा

गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करतारपुर साहिब के लंगर हॉल, परिक्रमा, सरोवर और सराय में पानी भर गया है। गुरु ग्रंथ साहिब को दूसरी मंजिल पर रखा गया है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है। बाढ़ के कारण जीरो लाइन क्षेत्र भी पानी में डूब गया है।

आसपास के खेतों में भी पानी भर गया है और संभावित संकट को देखते हुए आसपास के लोगों से जगह खाली कराई गई है। यह गुरुद्वारा सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है और भारत-पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 4 किमी. दूर है।

यह भी पढ़ें: Maryam Thailand Trip: थाईलैंड क्या करने गईं थीं पाकिस्तान के पंजाब की CM मरियम नवाज? किस पर फूंके ₹16 करोड़

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बंद है कॉरिडोर

भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद से तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इसके बाद से कॉरिडोर बंद कर दिया गया है। इस कॉरिडोर को दक्षिण भारत का शांति का गलियारा भी कहा जाता है। गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर यह कॉरिडोर सिख श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर खोला गया था।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान की लुटेरी मानसिकता है, जन्म से ही इसका शिकार रहा', असीम मुनीर को राजनाथ सिंह का करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+