Maryam Thailand Trip: थाईलैंड क्या करने गईं थीं पाकिस्तान के पंजाब की CM मरियम नवाज? किस पर फूंके ₹16 करोड़
Maryam Thailand Trip: पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ द्वारा हाल ही में किए गए विदेश दौरे ने राजनीतिक और सार्वजनिक हल्कों में गर्मागर्म बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान में विपक्ष द्वारा कथिर रूप से जारी की गई एक लिस्ट के मुताबिक, मरियम नवाज और उनके प्रतिनिधिमंडल ने 15 अगस्त को इस दौरे की शुरुआत की जिसमें थाईलैंड और जापान का टूर किया, जहां मरियम को इस ट्रिप पर कई प्रमुख नेताओं के साथ जाना था लेकिन इस ट्रिप में नेता कम और मरियम के करीबी रिश्तेदार, बच्चे और घरेलू चपरासियों ज्यादा थे।
कौन-कौन गया था साथ?
सोशल मीडिया पर साझा की गई लिस्ट में राजनीतिक हस्तियों, पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों की संख्या कम है जबकि परिवार के सदस्यों का ज्यादा जिक्र है। यही नहीं, जो भी वरिष्ठ नेता मरियम के साथ इस ट्रिप पर गए उनके साथ उनके जीवनसाथी, बच्चे, भतीजे-भतीजियों, यहां तक कि नौकरानियों और अटेंडेंट जैसे घरेलू कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं।

उधार के 16 करोड़ फूंके
मरियम की इस वीआईपी ट्रिप का खर्चा 16 करोड़ पाकिस्तानी रुपए के करीब बताया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा गया कि मरियम की इस ट्रिप के लिए ये पैसे पंजाब सरकार के नाम पर पाकिस्तान के ही बैंकों से लोन यानी कि उधार लिए गए हैं। इसका मतलब ये कि राज्य सरकार के पास 16 करोड़ रुपए भी नहीं हैं और मरियम ने इस बेनतीजा यात्रा और मौज-मस्ती पर 16 करोड़ रुपए फूंक दिए।
मौज में कोई कसर नहीं
रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रतिनिधिमंडल ने न केवल आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लिया, बल्कि यात्रा के दौरान घूमने-फिरने, खरीदारी करने और सोशल मीडिया सामग्री बनाने जैसी मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल रहा। अब इसी पर मरियम नवाज को घेरा जा रहा है। आलोचकों का तर्क है कि टेक्स पैयर्स के पैसे से ऐसे लग्जरी टूर कर रही हैं, जिससे राष्ट्रीय खजाने पर बोझ पड़ रहा है। आलोचकों की बात भी सही है, पाकिस्तान से अक्सर ऐसे वीडियो आते रहते हैं। जहां एक तरफ नेता और आर्मी वाले मौज काटते रहते हैं और जनता एक बोरी आटे के लिए लाइन में लड़ती-झगड़ती दिख जाती है।
चाचू PM शहबाज के चार्टर्ड से गईं थी मरियम
आरोप लगे कि यात्रा के लिए जिस सरकारी विमान का इस्तेमाल किया गया वो दरअसल पीएम और मरियम नवाज के चाचा शहबाज शरीफ का चार्टर्ड प्लेन था। जिसकी वजह से आम जनता और विपक्षी नेताओं का गुस्सा और ज्यादा खुलकर सामने आया। लोगों ने सवाल भी उठाए, कि क्या आधिकारिक संसाधनों का दुरुपयोग निजी मनोरंजन के लिए किया जा रहा था। जिसमें पद के दुरुपयोग और अधिकारियों के नाजायज फायदा उठाने जैसे आरोप मरियम पर लग रहे हैं।
बेमतलब विदेश यात्रा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने विवाद को बढ़ा दिया है, जिसमें अत्यधिक विदेशी यात्राओं की आलोचना करने वाले हैशटैग पूरे देश में ट्रेंड कर रहे हैं। कई यूजर्स ने मरियम के बेमतलब विदेश यात्राओं पर निराशा जताते हुए कहा कि जब देश अर्थव्यवस्था अपनी सांसे गिन रही है तब मरियम मौज कैसे उड़ा सकती हैं। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल के समर्थकों ने यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरे राजनयिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करते हैं। साथ ही बच्चों को ट्रिप पर ले जाना भी आम बताया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications