Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पाकिस्तान की लुटेरी मानसिकता है, जन्म से ही इसका शिकार रहा', असीम मुनीर को राजनाथ सिंह का करारा जवाब

Rajnath Singh on Asim Munir: भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि उसकी सुरक्षा और सैन्य ताकत के मामले में भारत कमजोर नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा कि पाकिस्तान को भारत की ताकत को लेकर कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए।

उन्होंने पाकिस्तान सेना प्रमुख के हालिया बयान का जिक्र किया और कहा कि यह उनके देश की विफलताओं को स्वीकार करने जैसा है।राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के नतीजों, भारत की सैन्य ताकत और देश के सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

Rajnath Singh on Asim Munir

'पाकिस्तान की लूटेरी मानसिकता दिखती है'

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसीम मुनिर के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने परमाणु हथियारों और पाकिस्तान की तुलना 'डम्पर ट्रक' से की। इस पर पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने, जाने-अनजाने में एक ऐसी कबीलाई और लुटेरी मानसिकता की तरफ इशारा किया है जिसका शिकार पाकिस्तान अपने जन्म से रहा है।

पाकिस्तानी सेना का भ्रम को तोड़ना होगा- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'हमें पाकिस्तानी सेना के इस भ्रम को तोड़ना होगा। 'Operation Sindoor' के चलते तो वैसे, उनके मन में यह भ्रम उत्पन्न होना भी नहीं चाहिए था। पर हमें यह ensure करना होगा कि भारत की समृद्धि, हमारी संस्कृति और हमारी economic prosperity के साथ-साथ, हमारी रक्षा क्षमता और अपने राष्ट्रीय सम्मान के लिए, लड़ने की भावना भी उतनी ही सशक्त बनी रहे। हमें यह ensure करना होगा, कि हमारी सभ्यता में, हमारे राष्ट्र में, वह fighting spirit भी जिंदा रहे।'

ये भी पढ़ें Pakistan News: इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, बाहर आएंगे या नहीं?

आत्मनिर्भरता के लिए निवेश और रक्षा व्यय जरूरी-रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा कि, जब हम self-reliance यानि आत्मनिर्भरता की बात करते हैं तो हम सिर्फ़ भारतीय कंपनियों की बात नहीं करते हैं। दुनिया की जितनी भी बड़ी बड़ी डिफेंस कंपनीज़ हैं उन सबके लिए आज मौक़ा है, भारत में invest करने का, यहाँ डिफेंस equipment के Coproduction का

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, अगर आपकी रक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, तो कोई भी शत्रु, कोई भी विरोधी, आपकी समृद्धि पर, आंख उठाकर नहीं देखेगा, उसे टारगेट करने की कोशिश नहीं करेगा। इसलिए मैं पूरी ज़िम्मेदारी के साथ, आप लोगों के सामने कहना चाहूंगा, कि 'Defense expenditure is a part of development expenditure'

ये भी पढ़ें Rajnath Singh: 'सब के बॉस हम हैं', ट्रंप पर भड़के राजनाथ सिंह, जानिए भाषण की खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+