Nigeria: नाइजीरिया में एक गांव पर बंदूकधारियों का खतरनाक हमला, कम से कम 40 लोगों को उतारा मौत के घाट
Nigeria Attack: नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने खतरनाक तांडव मचाया है और एक गांव में कम से कम 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
पुलिस और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को कहा है, कि नाइजीरिया के उत्तर-मध्य पठारी राज्य के जुराक गांव में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए। ऐसा कहा जाता है, कि इन इलाकों में चरवाहों और किसानों के बीच अकसर झड़पें होती रहती हैं।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का आतंक
पठारी पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा, कि राज्य के वासे स्थानीय सरकारी क्षेत्र के बंगलाला जंगल में सुरक्षा एजेंटों के "आक्रामक हमले" से भाग रहे हथियारबंद लोगों, जिन्हें अक्सर स्थानीय रूप से डाकू कहा जाता है, उन्होंने सोमवार देर रात जुराक और डाकाई गांवों पर हमला किया था। अलाबो ने एक बयान में कहा, कि सुरक्षा एजेंटों ने जहां सात हमलावरों को मार गिराया है, वहीं भागते हुए गिरोह के सदस्यों ने नौ लोगों की हत्या कर दी है और छह घरों को जला दिया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है, कि मरने वालों की संख्या कहीं ज़्यादा है। उन्होंने रॉयटर्स को बताया, कि दर्जनों बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिलों पर गांव में धावा बोल दिया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अज्ञात संख्या में लोगों का अपहरण कर लिया है और घरों में आग लगा दी।
ज़ुराक के निवासी बाबंगीदा अलियू ने कहा, कि "जैसे ही वे हमारे गांव में दाखिल हुए, उन्होंने जिसे भी सामने देखा, उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बिना किसी दया के 40 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मैं किसी तरह से बचने में कायमब रहा, लेकिन अब तक, मैंने अपने परिवार के कई सदस्यों को नहीं देखा है।"
वहीं, एक अन्य निवासी, टिमोथी हारुना ने रॉयटर्स को बताया, कि "उन्होंने कई लोगों की हत्या कर दी और कई लोगों का अपहरण कर लिया है। कई अन्य लोग गोलियों से घायल हो गए हैं। उन्होंने हमारे घरों को भी आग लगा दी।"
हाल के वर्षों में उत्तरी नाइजीरिया में ग्रामीण इलाकों में हमले और फिरौती के लिए अपहरण आम बात हो गई है, जहां सशस्त्र गिरोहों ने गांवों, स्कूलों और यात्रियों को निशाना बनाया है। यहां फिरौती के तौर पर लाखों नायरा (नाइजीरियाई करेंसी) की मांग की जाती है।
नाइजीरिया सुरक्षा चुनौतियों से त्रस्त है, जिसमें इसके उत्तर-पूर्व में 14 साल पुराना इस्लामी विद्रोह, दक्षिण-पूर्व में अलगाववादी हिंसा और मध्य क्षेत्र में किसानों और चरवाहों के बीच लगातार घातक झड़पें होना आम बात बन गई हैं। अलाबो ने कहा, कि पठार पुलिस कमांड ने गांवों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में और ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है।












Click it and Unblock the Notifications