अफगानिस्तान: गनमैन ने एक गाड़ी पर किया अटैक, 6 की मौत, 4 घायल
काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में एक गनमैन ने एक गाड़ी पर अटैक कर छह लोगों को मार दिया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, घोर में मंगलवार सुबह एक बंदुकधारी शख्स ने अटैक कर छह लोगों पर गोलियां चला दी। सभी पीड़ित शिया समुदाय के लोग बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कट्टरपंथी सुन्नी लोगों ने निशाना बनाया है। अफगानिस्तान में शिया समुदाय के अल्पसंख्यक है, जो लंबे समय से सुन्नी अत्याचार और हिंसा का शिकार हो रहे हैं।

घोर प्रांत के पुलिस चीफ के प्रवक्ता इकबाल नेजामी ने कहा कि फरोज कोह प्रांत में एक गाड़ी पर अटैक के बाद चार अन्य घायल हुए हैं। नेजामी ने कहा कि ये हजारास जनजाति के लोग हेरात से घोर जा रहे थे, तभी उन पर अटैक हुआ है।
हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अटैक की जिम्मेदारी नहीं ली है, जबकी घोर में तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों आतंकी ग्रुप सक्रिय है। घोर कई आतंकी घटनाओं का गवाह रहा है।
ये भी पढ़ें- आरक्षण पर शिवराज के मंत्री का बयान, 90% वाले की जगह 40% वाले को बैठाना देश के लिए घातक
ये भी पढ़ें- गैंगरेप पीड़िता के लिए इंसाफ मांगने सड़क पर उतरा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें- मशहूर डिजाइनर का विवादित बयान-पैंट उतारने से ऐतराज है तो छोड़ दो मॉडलिंग, चले जाओ मठ












Click it and Unblock the Notifications