मैक्सिको के नशा मुक्ति केंद्र पर हमला, 24 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: मैक्सिको के एक नशा मुक्ति केंद्र पर बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक 3 घायलों की हालत काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। इस दौरान किसी के अपहरण की खबर नहीं है। वहीं हमले के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार ने इसमें ड्रग्स गैंग के शामिल होने की आशंका जताई है।

Recommended Video

    Mexico के नशा मुक्ति केंद्र पर Attack में 24 लोगों की मौत, 7 घायल | वनइंडिया हिंदी
    Mexico

    पुलिस के मुताबिक ये हमला इरापुटाओ शहर में हुआ था। जिस नशा मुक्ति केंद्र में हमला हुआ, वो रजिस्टर्ड नहीं था। साथ ही हमले के दौरान ज्यादातर लोग आराम कर रहे थे। इसी बीच बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी और वहां पर मौजूद सभी को अपना निशाना बनाया। वहीं घटना के दौरान अपहरण की बात पुलिस ने खारिज कर दी है। वहां के गवर्नर ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध से उत्पन्न हिंसा न केवल युवाओं की जान लेती है, बल्कि ये उनके परिवारों की शांति भी छीन लेती है।

    मैक्सिको में हो चुके कई हमले
    मैक्सिको में गोलीबारी की ये कोई पहली घटना नहीं है। कई बार यहां ड्रग डीलरों पर हमला हो चुका है। 2010 में भी एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला हुआ था। उस दौरान 19 लोगों की जान गई थी। तब से लेकर आजतक वहां पर गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मैक्सिको में पुनर्वास केंद्र पर गंभीर समस्याएं हैं, क्योंकि सरकार इनके लिए ज्यादा फंड नहीं देती है। इसके अलावा नशा करने वाले या ड्रग डीलर दुश्मनों से बचने के लिए इन केंद्रों में शरण ले लेते हैं, जिस वजह से ये केंद्र निशाना बनते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+