अफगानिस्तान में ‘चाइनीज होटल’ पर अटैक, 3 आतंकी सहित 5 लोगों की मौत
शहर-ए-नवा को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यह चीनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस होटल में काफी चीनी नागरिक रुके हुए थे। ऐसे में कई चीनी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक होटल पर सुसाइड अटैक हुआ है। इस हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। तालिबानी सरकार ने एक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक हमले में शामिल तीनों हमलावर मारे गए हैं। इस घटना में किसी भी विदेशी नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि डर की वजह से दो विदेशी नागरिक होटल से कूद कर जख़्मी हो गए हैं। जिस होटल पर हमला हुआ है उसका नाम शहर-ए-नवा है। शहर-ए-नवा को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यह चीनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। समाचार एजेंसी एएफपी ने चश्मदीद के हवाले से बताया है कि एक गेस्ट हाउस के बाहर एक बड़ा धमाका हुआ है गोलियों की आवाज भी सुनाई दी है।
बीते हफ्ते पाकिस्तानी दूतावास पर हुआ था हमला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल पर ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया था। हमलावरों ने सुसाइड जैकेट भी पहनी हुई थी। ये होटल काबुल के शारेनो क्षेत्र में है। इससे पहले काबुल में चीन के राजदूत वांग यू ने अफगानिस्तान के उप विदेशमंत्री शेर मोहम्मद स्तानकज़ई से मुलाकात की थी। इस दौरान चीनी राजदूत ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुख्ता इंतजामों का आग्रह किया था। दरअसल बीते हफ्ते काबुल में पाकिस्तान के दूतावास को निशाना बनाते हुए भी हमला हुआ था।
अफगानिस्तान की मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक सुरक्षा के लिए जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और घटना स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि यह हमला किसने किया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से ही देश में कई चीनी प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इनकी वजह से चीनी नागरिकों की संख्या भी बढ़ गई है। चीन ने काबुल में अपना दूतावास भी बरकरार रखा है जबकि अभी तक किसी भी अधिकारी को दूतावास को जिम्मा नहीं सौंपा गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications