माली की राजधानी बमाको में आर्मी बेस के बाहर फायरिंग
नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में आर्मी बेस के बाहर फायरिंग की गई है। सुरक्षाकर्मियों की ओर से बताया गया है कि फायरिंग की आवाजें सुनी गई हैं। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है, अभी ज्यादा जानकारी इसको लेकर नहीं मिल सकी है। बमाको में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में फायरिंग कहां हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

माली में लगातार एक बड़ी भीड़ विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीटा के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। भ्रष्टाचार, रूढ़िवाद, सार्वजनिक सेवाओं की बदहाली, सांप्रदायिक हिंसा जैसे मामलों को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications