गुजरात के एनआरआई की अमेरिका में गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। गुजरात के एनआरआई की अमेरिका में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुजरात के आणंद जिले के आकाश के रूप में हुई है। आकाश बीते एक दशक से अमेरिका में रहकर व्यापार कर रहे थे। हत्या अमेरिका के नॉर्थ केरोलिना स्टेट में हुई है। अमेरिकी समय के अनुसार शुक्रवार रात तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने आकाश पर हमला किया। बताया जा रहा है कि उनका इरादा लूट का था लेकिन आकाश ने विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी।

गोलीबारी में आकाश की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए है। बताया जा रहा कि आकाश करीब एक दशक पहले अमेरिका गए थे और वहीं सैटल हो गए थे। आकाश की मौत की खबर मिलने के बाद आणंद में उनके घर पर कोहराम मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications