Watch: चीन में स्टेज पर भेड़ियों का डेंजरस परफॉर्मेंस, दर्शकों से भरा था ऑडिटोरियम

चीन में स्टेज पर भेड़ियों के फरफॉर्मेंस देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बीजिंग, जून 14: दुनिया में दो ही मुल्क सबसे ज्यादा पर्दे में रहते हैं और उनके पास क्या क्या है, उसका ठीक ठीक अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। यहां तक कि धरती की एक एक इंच पर नजर रखने वाली अमेरिकन सैटेलाइट्स भी चीन और नॉर्थ कोरिया को लेकर सटीक अनुमान लगाने में नाकामयाब रहता है। चीन की भोपूं मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक वीडियो रिलीज किया है। जो बेहद खतरनाक है।

 wolves stage performance in china

स्टेज पर भेड़ियों का परफॉर्मेंस

आपने अब तक हाथी, घोड़े और शेरों के करतब देखे होंगे। जो ट्रेन्ड होते हैं। लेकिन, भेड़ियों का स्टेज फरफॉर्मेंस आपने शायद अब तक नहीं देखा होगा। ग्लोबल टाइम्स ने चीन में एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें भेड़ियों को परफॉर्म करते देखा जा रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्टेज पर भेड़ियों का झुंड परफॉर्म कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान दर्जनों भेड़िये स्टेज पर मौजूद थे और कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। ये वीडियो चीन के Shaanxi प्रांत का है। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जैसा की वीडियो में दिख रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान स्टेज के नीचे काफी लोग बैठे हुए हैं और भेड़ियों उन लोगों के बीच से भागते हुए इधर से उधर जा रहे हैं।

लोगों में डर नहीं

इंसानों के लिए भेड़िये खतरनाक होते हैं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों में भेड़ियों को कोई डर नहीं दिख रहा है। अलबत्ता लोग कार्यक्रम को एन्ज्वॉय कर रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक ये कार्यक्रम एक ऑडिटोरियम में हो रहा था, जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे और स्टेज पर सिर्फ भेड़िये अपना करतब दिखा रहे थे। उन भेड़ियों के बीच कोई इंसान मौजूद नहीं था और थियेटर के सारे दरवाजे बंद थे। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर थियेटर संचालकों ने कहा है कि ये भेड़िये साइबेरियाई मुल्क के हैं और ये खतरनाक नहीं होते हैं। अब तक आपने जानवरों को लेकर जो भी कार्यक्रम देखा होगा, उनमें जानवरों को स्टेज से उतरने नहीं दिया जाता है, जबकि यहां भेड़ियें लगातार लोगों के बीच से इधर-उधर भाग रहे हैं और कार्यक्रम में फरफॉर्म कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+