PICS: दूल्हे ने अपनी शादी में पहने सोने के कपड़े, 32 तोले के जूते तो 10 तोले की टाई

अपनी शादी को खास बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। फिल्मी सितारों को बुलाने से लेकर शादी पर लाखों-करोड़ों खर्च करना। आपने भी ऐसी कई शादियों देखी होंगी, अब जरा ये शादी देखिये।

Groom

लाहौर। अपनी शादी को खास बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। फिल्मी सितारों को बुलाने से लेकर शादी पर लाखों-करोड़ों खर्च करना। आपने भी ऐसी कई शादियों देखी होंगी जिनमें दुल्हनें ऊपर से लेकर नीचे तक सोने के जेवर-जवाहरात में सजी होती हैं। अपनी शादी पर खास दिखना हर दुल्हन का ख्वाब होता लेकिन अब एक दूल्हा अपने इस शौक के लिए वायरल हो गया है। एक दूल्हे ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए सोने की टाई और जूते पहने।

वलीमा में पहने 25 लाख के कपड़े

वलीमा में पहने 25 लाख के कपड़े

सोशल मीडिया पर एक दूल्हा अपने महंगे शौक के लिए वायरल हो गया है। पाकिस्तान का एक दूल्हा अपनी शादी को खास बनाने के लिए ऊपर से नीचे तक सोने से तैयार होकर गया। इस दूल्हे के सामने तो अच्छी से अच्छी दुल्हनें भी फीकी लगेंगी। अपने वलीमा यानि की रिसेप्शन पार्टी में एक दूल्हे ने 25 लाख के कपड़े पहने।

सोने के जूते और टाई, कीमत 22 लाख रुपये

सोने के जूते और टाई, कीमत 22 लाख रुपये

लाहौर में हुए इस वलीमा में दूल्हे ने 17 लाख के जूते पहने जिनकी कीमत 17 लाख थी। दूल्हे के ये जूते पूरे सोने से बने थे और इसे बनाने में 32 तोला सोना लगा था। इतना ही नहीं, दूल्हे ने इसके साथ सोने की टाई भी पहनी जो 10 तोला सोने से बनी थी। सिर्फ इस टाई की कीमत 5 लाख रुपये थी। वहीं दूल्हे ने जो सूट पहना था उसकी कीमत 63,000 रुपये थी।

सोशल मीडिया पर वायरल दूल्हा

सोशल मीडिया पर वायरल दूल्हा

इस दूल्हे का नाम हाफिद सलमान है और ये वैलेंसिया टाउन में रहता है। हाफिज पेशे से बिजनेसमैन है। हाफिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई लोगों ने हाफिज पर मजाक बनाते हुए कहा कि अगर इसे किडनैप कर लिया गया तो?

ये भी पढ़ें: मशहूर डिजाइनर का विवादित बयान-पैंट उतारने से ऐतराज है तो छोड़ दो मॉडलिंग, चले जाओ मठ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+