खतरनाक शिकारी ग्रेट वाइट शार्क ने पिंजरा तोड़कर किया गोताखोरों पर हमला, सांसें अटकी
मैक्सिको, 25 जनवरी: एडवेंचर के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन कभी-कभी यही एडवेंचर इंसान की जान मुश्किल में डाल देता है, अब ऐसी ही एक सांसें अटका देने वाली घटना सामने आई है, जहां गोताखोरों का सामना समुद्र की खतरनाक शिकारी ग्रेट वाइट शार्क से हुआ, जिसकी तस्वीर आपको अंदर तक हिलाकर रख देंगी। सफेद शार्क गहरे समुद्र में गोताखोरों के पिंजरे को अपने नुकीलें दांतों से काटकर उसमें घुसने की कोशिश करती है, जिसके बाद गोताखोरों को लगता है कि उनकी मौत अब सामने आ चुकी हैं।

लोहे के पिंजरे में घुसने की कोशिश
यह चौंकाने वाला हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ग्रेट वाइट शार्क ने लोहे के पिंजरे में घुसने के बाद डरे हुए गोताखोरों पर हमला कर दिया। दरअसल, बड़े समुद्री जानवर की एक झलक पाने के लिए मैक्सिको के ग्वाडालूप द्वीप के शार्क से भरे पानी में दो गोताखोरों के उतरने के बाद यह घटना हुई। फोटो में देखा जा सकता है कि दो एडवेंचर लवर गोताखोर एक धातु के पिंजरे में पानी में लटके हुए दिखाई देते हैं, जबकि शार्क को तैरते हुए देखते जा सकता हैं। इतने में ही शार्क उनकी तरफ बढ़ती है।

रेजर-नुकीले दांतों से हमला कर रही शार्क
11 फीट की दानव आकार की शार्क पिंजरे से अपना रास्ता बनाने की कोशिश करती हैं और उसमें अपना मुंह घूसा लेती है, जिसके बाद स्कूबा गोताखोरों शार्क के डर से पीछे हटते हुए दिखाई देते हैं, क्योंकि शार्क ने अपना पूरा सिर पिंजरे से बाहर निकाल लिया और उनकी तरफ अपने रेजर-नुकीले दांतों से हमला करने की कोशिश करती है, जो काफी डरावना पल था। हालांकि पिंजरे की सलाखों के बीच फंसने के बाद सफेद शार्क खुद को आजाद करने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई देती है, जबकि गोताखोरों खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं।

खुद पिंजरे में फंसी शार्क, हुई मौत
कहा जाता है कि बचने के अपने प्रयासों के बावजूद शार्क ने 25 मिनट तक संघर्ष किया क्योंकि उसके गलफड़ों से खून बहने लगा। बता दें कि अक्टूबर 2019 में कैप्चर की गई इस फुटेज में शार्क को दर्द से कराहते हुए दिखाया गया है। हालांकि कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की एक और क्लिप मैक्सिकन पर्यावरणविद् आर्टुरो इस्लास अलेंदे द्वारा जारी की गई थी, जिसमें शार्क को चोट लगने के बाद पानी में डूबते हुए दिखाया गया था।

लापरवाही ने ली शार्क की जान
स्कूबा करने वाली कंपनी नॉटिलस डाइव एडवेंचर्स पर आरोप लगाते हुए समुद्र के शौकीन लोगों ने सोशल मीडिया पर फुटेज शेयर करते हुए कहा कि जानवर लापरवाही के कारण पीड़ित है। अलेंदे ने कहा कि ग्रेट वाइट शार्क एक जानवर है जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत संरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि पिंजरे में खाई बहुत बड़ी थी और शार्क को गोताखोरों की ओर ले जाने के लिए प्रलोभन का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications